{"_id":"5ff2b60f8ebc3e40fa4be917","slug":"former-pradhan-s-son-shoots-himself-in-chinhat-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पूर्व प्रधान के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, परिवार में चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पूर्व प्रधान के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, परिवार में चल रहा था विवाद
Mon, 04 Jan 2021 03:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Jan 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के खंदक गोयरा गांव में पूर्व प्रधान हरिराम यादव के 40 वर्षीय बेटे शिवराज ने खुद को गोली से उड़ा लिया। गोली की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद में शिवराज ने सुसाइड किया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय के मुताबिक, पूर्व प्रधान हरि नाम के तीन बेटे हैं। शिवराज, देशराज और हंसराज। सोमवार सुबह शिवराज यादव ने घर के बाहर खड़ी चार पहिया वाहन में बैठकर लाइसेंसी असलहे से खुद को गोली मार ली जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती पड़ताल में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक शिवराज के परिवार में विवाद चल रहा था। इसी अवसाद में उसने खुद को गोली से उड़ा लिया। उसके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।
विज्ञापन