{"_id":"63205de143f60450545d89b7","slug":"former-pradhan-s-husband-shoots-himself-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बीमारी से तंग आकर पूर्व प्रधान पति ने खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बीमारी से तंग आकर पूर्व प्रधान पति ने खुद को मारी गोली, मौत
Tue, 13 Sep 2022 04:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Sep 2022 04:09 PM IST
सार
रायबरेली में पूर्व प्रधान के पति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह काफी समय से बीमार थे। मामले की जानकारी पाकर पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
संतराम उर्फ संतू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के मुतवल्लीपुर कजियाना के पूर्व प्रधान पति ने बीमारी से तंग आकर खुद को असलहे से गोली मार ली जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन पहुंचे तो देखा पूर्व प्रधान पति जमीन पर तड़प रहे थे।
विज्ञापन
गांव निवासी पूर्व प्रधान अशोक कुमारी के पति संतराम उर्फ संतू (उम्र लगभग 50 वर्ष) पिछले काफी दिनों से लीवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और इलाज को लेकर आए दिन परेशान रहते।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह जब उनकी पत्नी अशोक कुमारी एवं बेटी बाहर दुकान पर थी, उसी समय मौका पाकर उन्होंने घर के अंदर अवैध असलहे से गले में खुद को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना गदागंज थाने को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं। पूर्व प्रधान पति के द्वारा खुद को गोली मारने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
थाना प्रभारी अरविंद मौर्य ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। वहीं पत्नी अशोक कुमारी, बेटा आदित्य साहू, बेटी ज्योति कर रो-रो कर बुरा हाल है।