फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former Pradhan along with his associates demolished the thatched roof of a Dalit woman

Lucknow News: पूर्व प्रधान ने सहयोगियों संग दलित महिला का उजाड़ा छप्पर

Thu, 16 Jan 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 16 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Former Pradhan along with his associates demolished the thatched roof of a Dalit woman
गिलौला के रामपुर कटेल में छप्पर ठहाते दबंग।
इकौना (श्रावस्ती)। पूर्व प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि पर अपने समर्थकों के साथ मिलकर सोमवार रामपुर कटेल निवासी एक दलित महिला का फूस का छप्पर व टटिया उजाड़ने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते हुए मारपीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, गिलौला पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर कटेल निवासी ईमानदार उर्फ ताजिश अली पूर्व प्रधान हैं। इनकी बहू मौजूदा समय गांव की प्रधान है। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने सोमवार को गांव निवासी दलित विधवा महिला कुसाना पत्नी बच्चालाल के घर पर रखा फूस का छप्पर व टटिया गिरा दिया। इस दौरान पूर्व प्रधान व उसके समर्थकों ने जमकर उत्पात किया। आरोप है कि बाद में उसमें आग लगा दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर पीड़िता को जानमाल की धमकी देते हुए मारापीटा। इसमें महिला का बायां हाथ टूट गया। पीड़ित के पुत्र ने बताया कि उसकी पुश्तैनी भूमि है। इस पर आरोपी फर्जी बैनामा के आधार पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसकी सूचना के बाद पहुंची पीआरवी पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई जहां से बाद में आरोपियों को छोड़ दिया गया। मामले में गिलौला पुलिस ने पीड़िता कुसाना की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान ईमानदार उर्फ ताजिश अली सहित गांव निवासी देशराज, पृथ्वीराज व अनिरुद्ध के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। वहीं, घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी सहमा हुआ है। इस बारे में थानाध्यक्ष प्रमोद अग्निहोत्री का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed