{"_id":"5f6aca7179f5914ce361228e","slug":"former-hod-of-microbiology-department-of-lucknow-pgi-dr-t-n-dhol-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. टी एन ढोल की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. टी एन ढोल की कोरोना से मौत
Wed, 23 Sep 2020 11:07 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
डॉ. टी एन ढोल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय गांधी पीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. टी एन ढोल (67) की कोरोना से मौत हो गई। वह देश के प्रसिद्ध वायरोलॉजिस्ट थे। चिकित्सा संस्थानों में माइक्रोबायोलॉजी को स्वतंत्र विभाग के रूप में स्थापित करने का श्रेय डॉ. ढोल को जाता है।
विज्ञापन
डॉ. ढोल ने मंगलवार देर रात पीजीआई के राजधानी कोविड अस्पताल में अंतिम सांस ली। डॉ. टी एन ढोल 4 सितंबर को वायरस की चपेट में आ गए थे। बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वह कोविड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हुए। तमाम प्रयास के बाद भी फेफड़े का संक्रमण नहीं रुका। निमोनिया के साथ लंग में सिकुड़न बढ़ जाने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। एसजीपीजीआई की पूरी टीम उनकी निगरानी में लगी रही लेकिन उनकी जान बचाने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
डॉ. ढोल पीजीआई एचआरएफ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। माइक्रोबायोलॉजी विभाग का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने प्रदेश में वायरस की जांच के लिए अलग से इंस्टिट्यूट बनाने का भी प्रस्ताव तैयार किया था। हालांकि, यह प्रोजेक्ट परवान नहीं चढ़ पाया। वायरस के विभिन्न पहलुओं की खोज के लिए उन्हें भारत ही नहीं दुनिया भर में पहचान मिली।