फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former employee of businessman arrested for demanding Rs 30 lakh extortion money

Lucknow News: कारोबारी के पूर्व कर्मी ने मांगी थी 30 लाख की रंगदारी, गिरफ्तार

Mon, 09 Feb 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 09 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Former employee of businessman arrested for demanding Rs 30 lakh extortion money
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। लॉरेंस बिश्नोई के नाम से दवा कारोबारी से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में बिजनौर स्थित सैनिक एंक्लेव निवासी उमेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कारोबारी का पूर्व कर्मचारी है। सरोजनीनगर पुलिस के अनुसार, रुपये के विवाद और कर्ज से परेशान होकर उमेश ने कारोबारी को रंगदारी के लिए पत्र भेजा था।
विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के अनुसार, रोहित रेजिडेंसी, विकल्पखंड निवासी दवा कारोबारी गौरव बत्रा की कानपुर रोड स्थित हिंदनगर में करुण इंटरप्राइजेज नाम से दवा का गोदाम है। 30 जनवरी की सुबह गौरव बत्रा जब अपने कानपुर रोड स्थित कार्यालय पहुंचे, तो गार्ड ने उन्हें एक बंद लिफाफा दिया। गार्ड ने बताया कि लिफाफा रात में अज्ञात व्यक्ति दे गया था। लिफाफे में रखे पत्र में 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और रकम न देने पर उन्हें व गोदाम के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया आरोपी
एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बिजनौर के रहीमाबाद रोड से रविवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी उमेश को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि वह करुण इंटरप्राइजेज में काम करता था। रुपयों के विवाद में अगस्त 2025 में नौकरी छोड़ दी थी। उसने बैंक से सात लाख रुपये का लोन लिया था, जिसकी किस्त न चुका पाने से वह परेशान था। आरोपी उमेश मूल रूप से बलिया के खेजुरी बिसहर गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेब सीरीज और फिल्म देख बनाई थी योजना
आरोपी उमेश ने बताया कि वेब सीरीज और फिल्में देखकर उसने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी मांगने की साजिश रची। उसने गौरव के दफ्तर से कुछ दूरी पर स्कूटी खड़ी की और शॉल लपेटकर और हेलमेट लगाकर गार्ड के पास गया और उसे रंगदारी का पत्र लिफाफे में रखकर दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कूटी, हेलमेट और शॉल बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed