{"_id":"5cecd535bdec2207571f61e8","slug":"former-dgp-filed-fraud-case-against-uber-cab-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने उबर कैब कंपनी पर किया केस, लगाया धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने उबर कैब कंपनी पर किया केस, लगाया धोखाधड़ी का आरोप
Tue, 28 May 2019 03:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 May 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह
गलत तरीके से ट्रिप कैंसिल कर 52.50 रुपये का चार्ज लगाने पर पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने उबर कैब कंपनी पर लखनऊ के गोमतीनगर थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। उनके अनुसार उबर अक्सर रिकॉर्ड में धोखाधड़ी कर ऐसे चार्ज लगाती है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक रामसूरत सोनकर ने बताया कि पूर्व डीजीपी गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर चार स्थित हेस्टिया अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे उन्होंने अपने आवास से कपूरथला कॉम्प्लेक्स के लिए उबर टैक्सी बुक कराई थी।
विज्ञापन
करीब 15 मिनट बाद टैक्सी चालक ने ट्रिप कैंसिल कर दी। उनके मोबाइल पर चालक की ओर से इसका मैसेज भी आया। पूर्व डीजीपी के अनुसार बाद में उबर ने मेल कर उनकी तरफ से ट्रिप कैंसिल करने का झूठा रिकॉर्ड दिखाकर चार्ज लगा दिया। उन्होंने कहा कि चालक अगर ट्रिप कैंसिल करता है तो कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है।
विज्ञापन