{"_id":"68210d34e4292faaf90b2188","slug":"former-contractual-employee-of-post-office-and-account-holder-committed-fraud-of-lakhs-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1198771-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डाकघर के पूर्व संविदाकर्मी व खाताधारक ने की लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डाकघर के पूर्व संविदाकर्मी व खाताधारक ने की लाखों की धोखाधड़ी
Mon, 12 May 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 12 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
डाकघर के पूर्व संविदाकर्मी व खाताधारक ने की लाखों की धोखाधड़ी
लखनऊ। डाकघर में हुई लाखों की हेराफेरी के मामले में उपडाकघर एलडीए कॉलोनी में संविदा में कार्यरत दीपू यादव और खाताधारक विपिन कुमार के खिलाफ कृष्णानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में सहायक अधीक्षक डाकघर पश्चिमी उपमंडल हरिहर नाथ मणि त्रिपाठी ने पुलिस से शिकायत की है। दीपू पर खातों से अनधिकृत लेनदेन, फर्जी खातों को खोलने और फर्जी पासबुक तैयार करने का आरोप है।
हरिहर नाथ के मुताबिक फरवरी 2025 में संविदा कर्मी दीपू यादव को विभाग ने हटा दिया था। इसके बाद उपडाकघर एलडीए कॉलोनी के कुछ खाताधारकों ने अपनी धनराशि के गबन होने की शिकायत की थी। खाताधारकों ने बताया कि नए खातों में जमा करने के लिए रकम दीपू को दी थी। विभाग ने जब जांच की तो पता चला कि शिकायतकर्ताओं के खाते फर्जी व दूसरों के नाम से खोले गए थे।
यही नहीं, खाताधारकों को जाली पासबुक दी गई थी। ऐसे में धनराशि सरकारी हिसाब में भी नहीं दर्शाई गई। हरिहर के अनुसार, गहन जांच में पता चला कि कृष्णानगर के आशाराम बापू नगर निवासी विपिन कुमार का बचत खाता उसी डाकघर में है, जिसमें दीपू काम करता था।
विज्ञापन
दीपू ने विपिन के खाते में ट्रांसफर की थी रकम
आरोपी दीपू ने खाताधारकों के विभिन्न खाते परिपक्व होने से पहले ही बंद कर दिए थे। इन खातों में जमा रकम दीपू ने विपिन कुमार के खाते में जमा कराई थी। बाद में विपिन ने पूरी रकम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में ट्रांसफर कर दी। सहायक अधीक्षक डाकघर पश्चिमी उपमंडल ने बताया कि मामले में एलडीए उपडाकघर में खुले खातों के बकाया के संबंध में जांच अभी चल रही है। आशंका है कि अन्य खातों में भी गबन के मामले सामने आ सकते हैं। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि तफ्तीश और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।