फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former colleague arrested in the suicide case of a female bank employee in Lucknow

महिला बैंककर्मी सुसाइड: मंगेतर को भेजे अश्लील फोटो और वीडियो, तुड़वा दिया रिश्ता, खुद करना चाहता था शादी

Thu, 10 Aug 2023 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Aug 2023 11:02 AM IST
सार

लखनऊ में महिला बैंककर्मी सुसाइड केस में पुलिस ने युवती के पूर्व सहकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ब्लैकमेल कर रहा था कि शादी के लिए मना कर दे, वरना उसके फोटो और वीडियो उसके मंगेतर को भेज देगा। तमाम गुजारिश करने के बाद भी वह नहीं माना और पांच अगस्त को वीडियो फोटो भेज दिए। जब उसने ये बात युवती को बताई तो उसने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Former colleague arrested in the suicide case of a female bank employee in Lucknow
महिला बैंककर्मी ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के सरोजनीनगर में महिला बैंककर्मी के सुसाइड करने के राज का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। युवती के पूर्व सहकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस का दावा है कि युवती की शादी तय होने से आरोपी खुन्नस रखे था। उसने अश्लील फोटो और वीडियो उसके मंगेतर को भेजकर उसकी शादी तुड़वाई। खुद से शादी करने का दबाव बना रहा था। 
विज्ञापन


इसी से त्रस्त होकर युवती ने फांसी लगा ली थी। इसके पुख्ता साक्ष्य हैं। मूलरूप से हमीरपुर निवासी 26 वर्षीय युवती सरोजनीनगर में स्थित एक निजी बैंक में काम करती थी। जिस बिल्डिंग में बैंक था उसी की पहली मंजिल पर वह किराये पर रहती थी। शनिवार रात युवती ने कमरे में ही फांसी लगा ली थी। मृतका के भाई की तहरीर पर बैंक के एरिया मैनेजर समेत दस पर हत्या में नामजद मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि जब युवती की पोस्टिंग उन्नाव की शाखा में थी, तब लखीमपुर खीरी निवासी पवन अवस्थी नाम के सहकर्मी से उसका परिचित हुआ था। दोनों के बीच दोस्ती थी। वर्तमान में युवती की शादी तय हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पवन लगातार उस पर शादी न करने का दबाव बना रहा था। जब वह नहीं मानी तो उसने युवती की अश्लील फोटो व वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिए, जिससे उसका रिश्ता टूट गया। आजिज आकर उसने खुदकुशी कर ली। आरोपी पवन को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से वह जेल भेजा गया।

कई महीने से कर रहा था ब्लैकमेल

पुलिस के मुताबिक दो-तीन महीने पहले ही युवती के शादी की बातचीत शुरू हुई थी। इसकी जानकारी पवन को हो गई थी। इधर युवती ने भी उससे बातचीत कम कर दी थी, लेकिन पवन बातचीत करने का दबाव बना रहा था। 

 

ब्लैकमेल कर रहा था कि शादी के लिए मना कर दे, वरना उसके फोटो और वीडियो उसके मंगेतर को भेज देगा। तमाम गुजारिश करने के बाद भी वह नहीं माना और पांच अगस्त को वीडियो फोटो भेज दिए। जब उसने ये बात युवती को बताई तो उसने खुदकुशी कर ली।

मोबाइल से खुला राज
पुलिस से मृतका का मोबाइल कब्जे में लिया था। उसकी कॉल डिटेल भी निकाली, जिसमें पवन का नंबर मिला। व्हाट्सएप खंगाला तो पवन से अहम चैट मिली, जिसमें पूरे मामले के बारे में लिखा हुआ था।

ब्लैकमेलिंग के इस साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या (302) का केस आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा (306) में बदल दिया है। नामजद आरोपियों की भूमिका नहीं मिली, इसलिए उनके नाम बाहर कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed