Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former CM Shivraj Singh Chauhan condemned the Pehalgat terrorist attack, said India will respond

यूपी: पूर्व सीएम शिवराज बोले- हम किसी को नहीं छेड़ते, कोई छेड़े तो फिर छोड़ते नहीं, भारत शांति पसंद देश

Fri, 25 Apr 2025 10:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 25 Apr 2025 10:42 PM IST
सार

Former CM Shivraj Singh Chauhan: एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर आयोजित हुई संगोष्ठी में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया। 

विज्ञापन
Former CM Shivraj Singh Chauhan condemned the Pehalgat terrorist attack, said India will respond
पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर नागरिक परिषद की संगोष्ठी में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडे्य समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने गांधी भवन में अपने विचार रखे। कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक राष्ट्र एक चुनाव को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि इसे भाजपा के संकल्प की तरह नहीं बल्कि जनता और देश की जरूरत की तरह लेना चाहिए। उन्होंने कहा देश के विकास और प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होना चाहिए।

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि बार-बार चुनाव कराने से न सिर्फ पैसों का दुरुपयोग होता है बल्कि राजनैतिक कार्यकर्ताओं, आमलोगों, सरकारी कर्मचारियों के समय की भी हानि होती है। मध्य प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनावों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के बाद थकान उतरी भी नहीं थी तभी लोक सभा चुनाव आ गए। लोक सभा चुनावों के बाद हरियाणा, दिल्ली और फिर अन्य राज्यों के चुनाव क्रम में लगे थे। इससे जनप्रतिनिधियों को जनता के लिए काम करने का मौका भी कम मिलता है। एक साथ लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होंगे तो चुने हुए जनप्रतिनिधियों को साढ़े चार साल से अधिक समय जनता के लिए तत्परता से काम करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


हाल ही में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर शिवराज ने कहा कि भारत शांति पसंद देश है। हम सभी की भलाई के बारे में सोचते हैं। पूरे विश्व को एक परिवार मानते हैं लेकिन यदि किसी को लगता है कि हमारी सुरक्षा, अखंडता और सहिष्षुता पर हमला करके बच जाएगा तो ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि हम किसी को छोड़ते नहीं और कोई छेड़े तो छोड़ते नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदे गिनाते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा ने अपने सभी संकल्पों को साकार किया है। एक साथ देश में चुनाव होने से देश की प्रगति को नई गति मिलेगी। कई बार हो रहे चुनावों में लगने वाले धन का विकास के कार्यों में सदुपयोग हो सकेगा और उसी धन से गरीब, किसान, महिलाएं और युवाओं की उज्जवल भविष्य की नींव रखी जाएगी।

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडे्य ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर देशवासियों को संगठित होने की बात कही। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर भी एक राष्ट्र एक चुनाव के पक्षधर थे। आजादी के बाद एक साथ ही चुनाव कराए गए फिर परिस्थितियों को देखते हुए लोकसभा और विधानसभा के चुनावों को अलग-अलग कराया जाने लगा। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव की नीति भारत को श्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में मजबूत करेगी।

Trending Videos

मामा को नहीं पसंद आया अटल का एआई संबोधन

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर संगोष्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का एआई से निर्मित संबोधन दिखाया गया। संबोधन में अटल ने मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उप्र के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की। इसे लेकर मामा जी के नाम से मशहूर शिवराज ने खुशी जाहिर नहीं की। उन्होंने कहा कि अटल जी हमारे लिए श्रद्धेय हैं और हम सब उनके अदने से कार्यकर्ता हैं। अटल जी हमारे बारे में कुछ कहते हैं तो यह बड़ा संदेश होता है।
 

यूपी: पाकिस्तान ने बंद किया अपना एयरस्पेस, दुबई सहित खाड़ी देशों के विमानों का समय बढ़ा; इन उड़ानों पर हुआ असर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed