{"_id":"6121002074e44a53ad7c0d59","slug":"former-cm-kalyan-singh-is-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ अपडेट: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर, सीएम योगी ने विशेषज्ञों से बात कर जाना हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ अपडेट: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर, सीएम योगी ने विशेषज्ञों से बात कर जाना हालचाल
Sat, 21 Aug 2021 07:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Aug 2021 07:01 PM IST
सार
कल्याण सिंह की हालत गंभीर होने पर चार जुलाई को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया। उन्हें क्रिटिकल केयर आईसीयू में रखा गया है। संस्थान के क्रिटिकल केयर, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी सहित विभिन्न विभागों के प्रोफेसरों की टीम उनके इलाज में लगी हुई है।
विज्ञापन
हालचाल लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एसजीपीजीआई पहुंचे और उनका हालचाल लिया।
विज्ञापन
कल्याण सिंह की हालत गंभीर होने पर चार जुलाई को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया। उन्हें क्रिटिकल केयर आईसीयू में रखा गया है। संस्थान के क्रिटिकल केयर, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी सहित विभिन्न विभागों के प्रोफेसरों की टीम उनके इलाज में लगी हुई है। वह वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
दो दिन से पूर्व मुख्यमंत्री की हालत ज्यादा गंभीर हो गई है। ऐसे में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देखने पहुंचे थे। उनकी हालत में किसी तरह का सुधार नहीं होने पर शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एसजीपीजीआई पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने आईसीयू में जाकर पूर्व मुख्यमंत्री को देखा। चिकित्सा विशेषज्ञों से बातचीत की। निदेशक प्रो आरके धीमान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की हालत गंभीर बनी हुई है।