फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former BJP MP Ramakant Yadav and former cabinet minister join Congress

आजमगढ़ से भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने थामा 'हाथ'

Sat, 13 Apr 2019 09:11 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Apr 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
Former BJP MP Ramakant Yadav and former cabinet minister join Congress
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ से भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव और सपा सरकार में मंत्री रहे राजकिशोर सिंह शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना और राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। 
विज्ञापन


कांग्रेस दोनों नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ाएगी। हालांकि राजकिशोर खुद लड़ने के बजाय अपने भाई बृजकिशोर सिंह डिंपल को बस्ती से मैदान में उतारना चाहते हैं। 
विज्ञापन


रमाकांत के गाजीपुर या भदोही में से किसी एक सीट से चुनाव लड़ने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, रमाकांत गाजीपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं, जबकि पार्टी उन्हें भदोही से चुनाव लड़ाना चाहती है। रमाकांत ने 2014 का चुनाव भाजपा के टिकट पर आजमगढ़ से लड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव से वे करीब 30 हजार मतों से हार गए थे। इस बार रमाकांत के स्थान पर भाजपा ने भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को टिकट दिया है। इससे नाराज रमाकांत ने कांग्रेस का साथ पकड़ा है।

बस्ती बसपा के खाते में जाने पर कांग्रेस के संपर्क में आए राजकिशोर

बस्ती लोकसभा क्षेत्र बसपा के खाते में चले जाने के बाद राजकिशोर कांग्रेस के संपर्क में आ गए थे। पहली बार वे 2002 के विधानसभा चुनाव में हरैया (बस्ती) से बसपा के टिकट से चुनाव जीते थे। बसपा सरकार में वे कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। 

2007 और 2012 में भी वे हरैया से विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। 2012 का चुनाव वे सपा के टिकट पर जीते थे। अखिलेश सरकार में उन्हें तीसरी बार कैबिनेट मंत्री बनने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed