{"_id":"5df1ef7e8ebc3e881a474e86","slug":"forgers-were-taking-driving-license-fees-by-fake-websites-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः दो फर्जी वेबसाइट बनाकर हड़प रहे थे ड्राइविंग लाइसेंस फीस, यूं खुला पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः दो फर्जी वेबसाइट बनाकर हड़प रहे थे ड्राइविंग लाइसेंस फीस, यूं खुला पूरा मामला
Thu, 12 Dec 2019 01:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी में फर्जी वेबसाइट बनाकर ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनाने की फीस हड़पने का गोरखधंधा सामने आया है। जालसाज दो फर्जी वेबसाइट के जरिये इसे अंजाम दे रहे थे। परिवहन विभाग को बुधवार इस फर्जीवाड़े का पता चला तो एनआईसी एवं पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा गया।
वहीं, प्रदेशभर के उप परिवहन आयुक्त, संभागीय परिवहन अधिकारी एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को पत्र भेज करके सजग भी किया है। इस गोरखधंधे का खुलासा तब हुआ, जब प्रदेशभर में काफी आवेदकों ने दो फर्जी वेबसाइट edrivinglicense.com और edrivinglicense.org पर डीएल के लिए आवेदन किया और फीस जमा कर दी।

Trending Videos
एसएसपी को लिखा पत्र
इसके काफी दिन बीतने के बाद भी उन्हें डीएल नहीं मिले तो आवेदकों ने परिवहन विभाग मुख्यालय में शिकायत की। इसकी जांच में उनके ठगे जाने की पोल खुली। मुख्यालय से जारी पत्र में यह भी निर्देश दिए गए कि जिले में संभागीय परिवहन अधिकारी भी जालसाजों के खिलाफ पुलिस मेें मुकदमा दर्ज कराए। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन और फीस पेमेंट की कार्रवाई के लिए http://sarathi.parivahan.gov.in का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करे।
परिवहन विभाग को दो फर्जी वेबसाइट की जानकारी मिलते ही लखनऊ के एसएसपी को पत्र लिख करके धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करते हुए जालसाजों पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। - वीके सिंह, अपर परिवहन आयुक्त (सूचना प्रौद्योगिकी) परिवहन विभाग