फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Forest department guard hangs himself.

Lucknow News: वन विभाग के गार्ड ने लगाया फंदा

Mon, 14 Sep 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Forest department guard hangs himself.
लखनऊ। विभूतिखंड स्थित वन आवास में शनिवार रात वन विभाग के गार्ड गोविंद कुमार (28) ने फंदा लगा लिया। वह मूलरूप से बाराबंकी के मदनी गांव के रहने वाले थे। गोविंद के बड़े भाई राम प्रकाश ने बताया कि भाई ने अनुराधा से प्रेम विवाह किया था। अनुराधा बलरामपुर थाने में सिपाही है। दोनों के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी। अनुराधा तीन दिन से अलग रह रही थी। शनिवार रात करीब नौ बजे अनुराधा ने कॉल कर बताया कि गोविंद फोन नहीं उठा रहा है। इसके बाद वह उसे देखने वन आवास पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलने पर गोविंद का शव साड़ी के सहारे पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक अभी तक घरवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed