फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Foreign products were boycotted by taking out Swadeshi Sankalp Yatra

Lucknow News: स्वदेशी संकल्प यात्रा निकालकर विदेशी वस्तुओं का किया बहिष्कार

Tue, 12 Aug 2025 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Foreign products were boycotted by taking out Swadeshi Sankalp Yatra
लखनऊ। स्वदेशी जागरण मंच ने विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए सोमवार को स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली। हलवासिया बाजार से निकली संकल्प यात्रा हजरतगंज अटल चौराहे पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान विदेशी कंपनियों के शोरूम के सामने नारेबाजी की गई और स्वदेशी सामान अपनाने और विदेशी उत्पादों के बहिष्कार के लिए लोगों से अपील की गई।
विज्ञापन


यात्रा की अगुवाई करते हुए मंच के प्रांत संयोजक अमित सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि टैरिफ लगाकर वैश्विक निर्यात में रुकावट डाली जा रही है। ऐसे में हमें स्वदेशी अपना कर आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने लोगों को देशी और विदेशी वस्तुओं की सूची भी दी। मार्च में मंच के पूर्वी उप्र के क्षेत्र संयोजक अनुपम श्रीवास्तव, समर्थ भारत संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा सिंहा, महानगर संयोजक कुलदीप खरे, सह संयोजक डाॅ. अनूप श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, शिवम दुबे, आशीष शर्मा, आनंद दीक्षित, संजय उपाध्याय, सुप्रिया, सोनी सिंह, पुनीता भटनागर, विजय गुलाटी, किशन सिंह, पवन सिंह, देव नारायण तिवारी, कुलश्रेष्ठ सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed