{"_id":"62e2d723316e2f290b582296","slug":"for-now-the-pitbull-will-remain-with-dog-trainer-neighbors-have-objection-to-brownie","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pitbull Story : फिलहाल डॉग ट्रेनर के पास रहेगी पिटबुल, पड़ोसियों को है ब्राउनी से आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pitbull Story : फिलहाल डॉग ट्रेनर के पास रहेगी पिटबुल, पड़ोसियों को है ब्राउनी से आपत्ति
Fri, 29 Jul 2022 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:06 AM IST
सार
मालिक अमित त्रिपाठी के पास जाने में कर रही थी आनाकानी। मालकिन की जान लेने वाली ब्राउनी 12 जुलाई को श्वान केंद्र लाई गई थी।
विज्ञापन
पिटबुल ब्राउनी file pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैसरबाग के बंगाली टोला में अपनी ही मालकिन की जान लेने वाली पिटबुल ब्राउनी अब डॉग ट्रेनर के पास रहेगी। खास बात यह है कि ब्राउनी बृहस्पतिवार को अपने मालिक अमित त्रिपाठी के पास जाने में आनाकानी कर रही थी। हालांकि नगर निगम ने उसे उसके मालिक अमित को ही सौंपा। अमित ने तय किया कि वे उसे डॉग ट्रेनर के पास रखेंगे। इसे लेकर अमित ने लिखित रूप से अंडरटेकिंग भी दी है।
विज्ञापन
ब्राउनी को 12 जुलाई को नगर निगम जरहरा श्वान केंद्र में लाया गया था, जहां उसे गत बुधवार को 14 दिन पूरे हो गए थे। इस दौरान ब्राउनी का मिजाज बिल्कुल सामान्य हो गया है। नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि पहले एक-दो दिन तो ब्राउनी गुमसुम रही, लेकिन उसके बाद से देखरेख करने वाले केंद्र के कर्मचारियों के साथ सामान्य व्यवहार कर रही थी। एक सप्ताह से तो वह कर्मचारियों के साथ आराम से खुले में उनके हाथों से खाना खा रही थी। ब्राउनी का व्यवहार बिल्कुल सामान्य हो गया है। वह कर्मचारियों के साथ इतना घुलमिल गई है अपने मालिक के पास जाने में भी आनाकानी कर रही थी। अभी उसकी नसबंदी भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
पड़ोसियों को है पिटबुल से आपत्ति
श्वान लाइसेंस उपविधि 2003 में प्रावधान है कि यदि पड़ोसी को आपत्ति है तो श्वान का लाइसेंस नगर निगम निरस्त कर देगा और उसे जब्त कर लेगा। पिटबुल ने जब अपनी मालकिन को मार डाला था, तब नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची थी। वहां पड़ोस के लोग इससे काफी डरे हुए थे। उनको पिटबुल को यहां रखने को लेकर आपत्ति है, इसीलिए उसे अभी डॉग ट्रेनर के पास रखा गया है। बाद में वह उनके रिश्तेदार को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन