फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   For convenience, LDA's special executive officer will sit on the ground floor

Lucknow News: सुविधा के लिए भूतल पर बैठेंगे एलडीए के विशेष कार्याधिकारी

Sun, 06 Jul 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
For convenience, LDA's special executive officer will sit on the ground floor
लखनऊ। एलडीए के सभी विशेष कार्याधिकारी अब ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरों में बैठेंगे। इससे प्राधिकरण में अपने काम व समस्याओं के लिए आने वालों को अफसरों से मिलने में दिक्कतें नहीं होंगी। उन्हें चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण कर ऐसी व्यवस्था के निर्देश दिए। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि वर्तमान में सभी प्रशासनिक अधिकारी प्राधिकरण भवन की नई व पुरानी बिल्डिंग में अलग-अलग तलों पर बैठते हैं। इससे आम लोगों को उनसे मिलने में मशक्कत करनी पड़ती है। खासतौर पर बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगों को। लिहाजा अब अफसर ग्राउंड फ्लोर पर बैठेंगे, जिससे राहत होगी। निरीक्षण के दौरान फाइलों को सुरक्षित रखने के लिए रिकॉर्ड रूम तैयार करने को कहा गया।
विज्ञापन


38 फाइलें निस्तारित
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को प्राधिकरण में सिंगल टेबल क्लीयरेंस डे आयोजित किया गया। इसके तहत सभी अनुभागों के अधिकारी व कर्मचारी फाइलों के साथ पारिजात सभागार पहुंचे। विभिन्न प्रकरणों से संबंधित कुल 38 फाइलों का निस्तारण किया। इसमें रजिस्ट्री के 14, फ्री-होल्ड के सात, नामांतरण के 11 व अभियंत्रण के छह मामले शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed