{"_id":"66864667a88e6922cc01be53","slug":"fool-bangla-jhanki-in-dashrath-mahal-ayodhya-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: फूल बंगला झांकी का दर्शन कर निहाल हुए भक्त, दशरथ महल में हुआ भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: फूल बंगला झांकी का दर्शन कर निहाल हुए भक्त, दशरथ महल में हुआ भव्य आयोजन
Thu, 04 Jul 2024 12:25 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Jul 2024 12:25 PM IST
सार
दशरथ महल में आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न प्रकार के करीब 10 क्विंटल फूलों से सजी झांकी का दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। वहीं, उत्कृष्ट कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उत्सव की भव्यता को बढ़ा दिया।
विज्ञापन
ayodhya
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिंदु संप्रदाय की प्रधान पीठ दशरथ महल में बुधवार देर रात फूल बंगला महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। बिंदुगद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य की अध्यक्षता में सजी झांकी देर रात तक संतों व भक्तों को मंत्रमुग्ध करती रही। विभिन्न प्रकार के करीब 10 क्विंटल फूलों से सजी झांकी का दर्शन कर भक्त निहाल होते रहे।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब नौ बजे धनुषधारी भगवान की महाआरती के साथ शुरू हुए उत्सव का उल्लास रात चढ़ने के साथ ही बढ़ता गया। उत्कृष्ट कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उत्सव की भव्यता को बढ़ा दिया। फूल बंगला में सोहै युगल रसिया... फूलन में सज धज कर युगल सरकार बैठे हैं... फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी... जैसे सुमधुर गीतों व भजनों ने भक्तों को आनंदित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामपथ बताकर गलत वीडियो वायरल किया, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष पर केस दर्ज
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ एसिड कांड: मैसेज में लिखा था, तुम मुझे अच्छी लगती हो नंबर अनब्लॉक करो, मुझसे मिलो... वर्ना अंजाम भुगतना
प्रसिद्ध मृदंगाचार्य पंडित विजय रामदास, राम किशोर दास व मधुकरिया संत एमबी दास ने प्रस्तुतियां देकर सभी को विभोर कर दिया। महंत राम भूषण दास कृपालु ने कलाकारों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर महंत कमल नयन दास, महंत सुरेश दास, जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य, महंत अवधेश दास, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में मौजूद संतों व भक्तों ने महोत्सव की भव्यता बढ़ाई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन