फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fog stopped the speed of trains and aircraft flights

Lucknow News: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार और विमानों की उड़ानें

Mon, 25 Nov 2024 07:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed of trains and aircraft flights
लखनऊ। कोहरे में ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। सबसे ज्यादा असर स्पेशल ट्रेनों पर पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता की भी उड़ानें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन



रेगुलर ट्रेन 13258 जनसाधारण एक्सप्रेस 22 घंटे की देरी से पहुंची। 04064 आनंदविहार टर्मिनल जोगबनी स्पेशल 15 घंटे, 04059 जयनगर आनंदविहार स्पेशल 10 घंटे, 05284 जयनगर मनिहारी स्पेशल 10 घंटे, 04005 सीतामढ़ी नई दिल्ली स्पेशल 18 घंटे, 04096 अयोध्या फेस्टिवल स्पेशल 5 घंटे, 05283 मनिहारी जयनगर स्पेशल 12 घंटे देरी से पहुंची। 05326 एलटीटी गोरखपुर स्पेशल छह घंटे, 22121 मुंबई एलटीटी एसी सुपरफास्ट 11 घंटे, 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, 22122 एलटीटी मुंबई एसी सुपरफास्ट 12 घंटे, 12369 हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से आई।
विज्ञापन


लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान एएक्सबी 1119 रविवार को एक घंटे, इंडिगो की 6ई-2077 आधे घंटे लेट रवाना हुई। लखनऊ से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की 6ई-505, 45 मिनट, इंडिगो की ही 6ई-6469 पैंतीस मिनट देरी से टेकऑफ कर सकी। लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एएक्सबी-2718 सवा दो घंटे व बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान एएक्सबी-2711 चालीस मिनट लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की 6ई-2245 सवा एक घंटे, एयर इंडिया की एआई-626 एक घंटे, इंडिगो की 6ई-5241 पौने घंटे देरी की शिकार हुई। मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-5264 डेढ़ घंटे, इंडिगो की ही 6ई-5088 पैंतीस मिनट व एयर इंडिया की एआई-625 पचास मिनट लेट रही। लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की 6ई-6166 पौन घंटे लेट रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed