फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fog slowed down the speed of vehicles

Lucknow News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

Sun, 05 Jan 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 05 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fog slowed down the speed of vehicles
सर्वोदय नगर के पास कोहरा की धुंध से होकर निकलते वाहन। - फोटो : संवाद
रायबरेली। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। पिछले चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। शनिवार को कोहरे व धुंध के चलते वाहनों की रफ्तार थम सी गई। दोपहर में धुंध छंटने के बाद वाहनों का आवागमन तो बेहतर हो गया, लेकिन बर्फीली हवा से लोग कांपते दिखे। शाम होते ही बाजारों में चहल-पहल कम हो गई।
विज्ञापन


शनिवार सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही। थोड़ी दूर तक भी कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। इसके चलते यातायात प्रभावित रहा। कई वाहन चालक दिन में भी हेडलाइट जलाकर जाते दिखे। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। सर्द हवा से बच्चे, युवा व बुजुर्ग सभी बेहाल नजर आए। घरों में रूम हीटर के सहारे सर्दी से राहत पाने के लिए जुगत करते रहे।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे कोहरा छंट गया, लेकिन धूप न खिलने से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पाई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गेहूं की फसल को फायदा, सरसों व आलू को नुकसान
कड़ाके सर्दी से सबसे ज्यादा फायदा गेहूं की फसल को हो रहा है। आलू, सरसों की फसल पर पाला लगने का खतरा मंडरा रहा है। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि जिले में इस बार करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं की फसल की बोआई की गई है। यह सर्दी गेहूं की फसल के लिए सबसे फायदेमंद है।

आलू, सब्जी के साथ ही फूल वाली दलहनी-तिलहनी फसलों के लिए कोहरा नुकसानदायक है। इन फसलों पर पाला पड़ने से रोग लगने की आशंका बढ़ जाती है। पाले से बचाव के लिए किसान खेत की मेड़ पर धुआं करें। खेत में नमी बनाए रखें। दवाओं का भी छिड़काव भी करें।



वाहन चलाते समय बरतें सतर्कता
यातायात प्रभारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि कोहरे में दृश्यता कम हो जाती है। ऐसे में सड़क हादसे बढ़ जाते हैं। कोहरे में चालक को वाहन की गति नियंत्रित रखनी चाहिए। खासकर गाड़ी की रफ्तार धीमी रखे। सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed