{"_id":"6599783c6d040d1613029d13","slug":"fog-havoc-in-up-flight-coming-from-pune-to-lucknow-had-to-be-diverted-to-nagpur-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोहरे का कहर: पुणे से लखनऊ आ रही फ्लाइट नागपुर करनी पड़ी डायवर्ट, चार विमान नहीं भर सके उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोहरे का कहर: पुणे से लखनऊ आ रही फ्लाइट नागपुर करनी पड़ी डायवर्ट, चार विमान नहीं भर सके उड़ान
Sun, 07 Jan 2024 09:09 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 07 Jan 2024 09:09 AM IST
सार
लखनऊ से अपराह्न 1:10 बजे गोरखपुर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान करीब एक घंटा देरी से उड़ान भर सकी। जबकि मुंबई से 1:35 बजे लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान करीब डेढ़ घंटा देरी से 3 बजे लखनऊ पहुंची।
विज्ञापन
कोहरे का असर विमानों पर पड़ रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहरे के चलते लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी रूट की उड़ानें शनिवार को कैंसिल रहीं। पुणे से लखनऊ आने वाली उड़ान को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। वहीं दिल्ली व मुम्बई रूट की उड़ानें देरी की शिकार हुईं। ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ाया। दिल्ली, पंजाब, उत्तराखण्ड जाने वाली ट्रेनें देरी की शिकार हुईं।
विज्ञापन
उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पुणे से सुबह 5:40 बजे लखनऊ पहुंचने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान अमौसी एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा लैंडिंग की अनुमति न मिलने के कारण कई चक्कर लगाने के बाद उसे नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। इसी प्रकार इलाहाबाद से शाम 7:15 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान, वाराणसी से 9:20 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान, लखनऊ से सुबह 10:25 बजे इलाहाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान और लखनऊ से शाम 6:20 बजे वाराणसी जाने वाली इंडिगो की उड़ान रद्द कर दी गई। इसी तरह लखनऊ से अपराह्न 2:50 बजे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान करीब 2 घंटे देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
वहीं लखनऊ से अपराह्न 1:10 बजे गोरखपुर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान करीब एक घंटा देरी से उड़ान भर सकी। जबकि मुंबई से 1:35 बजे लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान करीब डेढ़ घंटा देरी से 3 बजे लखनऊ पहुंची। इंदौर से सुबह 10:05 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 11:53 पर लखनऊ पहुंची। अहमदाबाद से 10:25 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 1 घंटा देरी से लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हो सकी। उधर गोरखपुर से 12:45 बजे लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की उड़ान 1 घंटा देरी से और लखनऊ से 2:45 बजे रांची जाने वाली इंडिगो की उड़ान 4:10 बजे रवाना हुई। इसी तरह लखनऊ एयरपोर्ट पर आने जाने वाली अन्य उड़ाने भी काफी विलंब रहीं।
विज्ञापन
दिल्ली, मुम्बई की फ्लाइटें भी लेट
लखनऊ से मुम्बई जाने वाली इंडिगबो की रात 11.35 बजे की उड़ान सवा घंटे की देरी से उड़ान भर सकी। अकासा एयरलाइंस की शाम 5.50 बजे की उड़ान पौन घंटे लेट रवाना हुई। इंडिगो की बीती रात 12.05 बजे की उड़ान सवा दो घंटे की देरी से मुम्बई पहुंची। वहीं मुम्बई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की रात 9.10 बजे की उड़ान डेढ़ घंटे व इंडिगो की ही आधी रात रवाना होने वाली उड़ान पौन घंटे देरी से पहुंची। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की शाम 7.21 बजे की उड़ान 50 मिनट, इंडिगो की दोपहर डेढ़ बजे की फ्लाइट 38 मिनट लेट पहुंची। दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की शाम करीब पांच बजे की उड़ान एक घंटे व दोपहर सवा तीन बजे की फ्लाइट चालीस मिनट लेट रही। दूसरी ओर गोमती एक्सप्रेस पौन घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस सवा घंटे, चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस पौने दो घंटे लेट पहुंची। कुंभ एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस व काठगोदाम एक्सप्रेस भी देरी की शिकार हुई।