{"_id":"f215a61238e601a69b37938b3d8e57fb","slug":"flyover-make-easy-traiffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की रफ्तार और बढ़ाएंगे नए फ्लाईओवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की रफ्तार और बढ़ाएंगे नए फ्लाईओवर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Mar 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में यातायात की बेहतर व्यवस्था और जाम से मुक्ति के लिए राजभवन की जमीन भी ली जाएगी।
विज्ञापन
इससे हैदर कैनाल पुुल चौड़ा हो सकेगा। इसके अलावा पॉलीटेक्निक चौराहे के ऊपर और पिकप भवन के पास ओवर ब्रिज का निर्माण भी होगा।
इन सभी परियोजनाओं का शिलान्यास शुक्रवार को सेतु भवन में पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने किया।
हैदर कैनाल पुल को चौड़ा करने के लिए राजभवन की 104 वर्ग मीटर जमीन ली जाएगी। पीडब्ल्यूडी को यह जमीन देने के लिए गोपन विभाग ने अपनी सहमति दे दी है।
इस सड़क को चौड़ा करने के लिए राजभवन की बाउंड्रीवॉल तोड़नी होगी। पीडब्ल्यूडी की योजना के मुताबिक पहले चारदीवारी के अंदर नई चारदीवारी बना दी जाएगी।
उसके बाद ही बाहर वाली चारदीवारी को तोड़ा जाएगा। इससे यहां सड़क चार मीटर और चौड़ी हो जाएगी।
इससे लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा।इसके अलावा पिकप भवन के पास एल शेप में 25 करोड़ रुपये की लागत से उपरिगामी सेतु का निर्माण होगा।
पॉलीटेक्निक चौराहे के ऊपर फैजाबाद से निशातगंज मार्ग पर भी उपरिगामी सेतु बनेगा। इस पर नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। एतिहासिक पक्के पुल के समानांतर नए पुल का शिलान्यास भी किया गया।
विज्ञापन
इसी तरह से फतेहनगर और मलहा के बीच बेहता नाला पर सेतु, विकास खंड माल के अंतर्गत तेहनवा कोलवा चंद्रिका देवी मार्ग के मध्य गोमती नदी पर सेतु और अलीनगर खुर्द मौलवी खेड़ा मार्ग व झिंगी नाले पर आरसीसी पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को लखनऊ व कानपुर रोड से हरदोई रोड के बीच बुद्धेश्वर चौराहे के ऊपर बने छह लेन उपरिगामी सेतु का भी लोकार्पण किया गया।