फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flop show by vhp on the name of sankalp sabha

84 और पंच के बाद विहिप का 'संकल्प' भी फ्लॉप

Fri, 18 Oct 2013 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 18 Oct 2013 05:30 PM IST
विज्ञापन
flop show by vhp on the name of sankalp sabha

पहले 84 कोसी, फिर पंच कोसी और अब संकल्प सभा, एक के बाद एक विहिप के सभी आयोजन फ्लॉप साबित हुए।

विज्ञापन


पिछले करीब दो महीने से राज्य सरकार से चल रही नूरा कुश्ती में लगातार यह लगता रहा कि विश्व हिंदू परिषद सिर्फ माहौल गर्माने की कोशिश में था, जिसमें भी उसे कामयाबी हासिल नहीं हो पाई।

शुक्रवार को भी वही हुआ जो 84 कोसी परिक्रमा में हुआ था। हालांकि, इस बार जोश पहले कहीं कम दिखा। अयोध्या आह्वाहन के बावजूद श्रवास्ती जैसे कई जिलों में विहिप कार्यकर्ताओं ने गुपचुप ही संकल्प सभा कर डाली।
विज्ञापन


पढ़ें-‘तोगड़िया-सिंहल अयोध्या आए तो खैर नहीं’
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, न तो शाम तक अशोक सिंघल ने अयोध्या पहुंचने की कोशिश की, न ही प्रवीण भाई तोगड़िया व अन्य नेताओं ने वहां पहुंचकर गिरफ्तरी दी।

पढ़ें-विहिप का ऐलान, होकर रहेंगी संकल्प सभाएं

भाजपा नेताओं का हुजूम भी पिछली दोनों यात्राओं के मुकाबले कम रहा। हालांकि, खुफिया एजेंसियों के हवाले से खबर आई थी कि शुक्रवार को अयोध्या में कुछ अनहोनी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: बवाल खत्म, खुलीं फैजाबाद की सीमाएं


इसी के मद्देनजर राज्य सरकार ने वहां पूरी तैयारी करके रखी। हर चौक, हर सीमा पर पुलिस के जवान तैनात रहे और अयोध्या में घुसने की छुट-पुट कोशिशों को नाकाम करते रहे।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए यहां आएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed