फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flood water entered the houses, boats operated in BKT

Lucknow News: घरों में घुसा बाढ़ का पानी, बीकेटी में चली नाव

Fri, 15 Aug 2025 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Flood water entered the houses, boats operated in BKT
बीकेटी में नाव से जाते ग्रामीण।
बख्शी का तालाब। कई दिनों से बढ़ रहा गोमती का जलस्तर बुधवार रात की तेज बारिश के बाद बृहस्पतिवार सुबह और चढ़ गया। इससे लासा और बहादुरपुर गांव के घरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया। सड़क पर नाव चलानी पड़ी। ग्रामीण दिनभर गृहस्थी का सामान छत पर सुरक्षित करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

बारिश के बाद लासा, बहादुरपुर और सुल्तानपुर में सबसे बुरे हालात दिखे। लोग नाव के सहारे सुरक्षित स्थानों पर जाते रहे। बहादुरपुर गांव की मूला ने बताया कि उनके प्रधानमंत्री आवास में पानी भर गया है। अब माल के मझौवा स्थित रिश्तेदार की बाग में तिरपाल डालकर पानी उतरने तक रुकेंगी।
विज्ञापन


देवी, सत्तार और सुमन और बहादुरपुर के ग्रामीणों ने इटौजा माल रोड पर निर्मित मंडी के टीन शेड के नीचे डेरा जमाया है।



मवेशी भूखे, कागजों में पहुंच गया

डीएम विशाख जी ने बाढ़ग्रस्त गांवों के मवेशियों के लिए भूसा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी भूसा न पहुंचने पर ग्रामीण और जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार ने सीवीओ से जानकारी की तो उन्होंने कहा कि एक ट्रॉली भूसा पहुंचाया जा चुका है। यह सुनकर ग्रामीण हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि बाढ़ के बजट को अधिकारी डकार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed