फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flights of air india late upto 5 hours

एयर इंडिया की फ्लाइटें पांच घंटे तक लेट, पैसेंजर सर्विस सिस्टम में तकनीकी खराबी से लड़खड़ाया संचालन

Sun, 28 Apr 2019 01:38 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Sun, 28 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
Flights of air india late upto 5 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
एयर इंडिया के पैसेंजर सर्विस सिस्टम (पीएसएस) में तकनीकी खराबी से शनिवार को लखनऊ से दिल्ली के बीच एयर इंडिया की फ्लाइटों का संचालन गड़बड़ा गया। फ्लाइटें पांच-पांच घंटे लेट हुई, जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


दरअसल, शनिवार सुबह 3.30 बजे एयर इंडिया के पैसेंजर सर्विस सिस्टम (पीएसएस) में तकनीकी समस्या आई। इससे देश के बड़े हवाई अड्डों सहित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के काउंटर पर यात्री सुविधाएं ठप हो गईं।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर में खराबी से एयर इंडिया के काउंटर पर चेक इन व बैगेज में दिक्कतें होने लगीं, जिससे लखनऊ से विमान घंटों की देरी से उड़ान भर सके। वहीं दिल्ली से लखनऊ आने वाले एयर इंडिया के विमान भी घंटों देरी से लखनऊ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया की लखनऊ से दिल्ली आने वाली फ्लाइट (एआई-812) रात में 4.54 घंटे की देरी से उड़ान भर सकी। ऐसे ही फ्लाइट संख्या (एआई 991) ने लखनऊ से दिल्ली के लिए 4.38 घंटे की देरी से शनिवार दोपहर 2.08 बजे उड़ान भरी और 3.32 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची।

इसी क्रम में फ्लाइट संख्या (एआई 412) 4.53 घंटे की देरी से शाम 6.58 बजे उड़ान भर सकी। समस्या के चलते यात्रियों को अमौसी एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। इतना ही नहीं दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई 811) शनिवार को पांच घंटे लेट हुई।

फ्लाइट रात 11.30 बजे रवाना होकर अमौसी एयरपोर्ट पर 12.30 बजे लैंड कर सकी। जबकि फ्लाइट संख्या (एआई 992) ने दिल्ली से दोपहर 11.41 बजे उड़ान भरी और 3.56 घंटे की देरी से दोपहर 1.25 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। इससे लखनऊ आने वाले यात्रियों की हालत खराब हो गई।


एयरपोर्ट पर फंसे रहे सैकड़ों यात्री
एयर इंडिया के सॉफ्टवेयर में खराबी के चलते बोर्डिंग वगैरह में दिक्कतें हुईं, जिससे यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। एक ओर जहां रात की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान हुए, वहीं दोपहर में भयंकर गर्मी होने के कारण भी दिक्कतें हुईं। दूसरी ओर दिल्ली से लखनऊ आने वाले यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed