फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flights halted due tension now resumed Ticket booking for Chandigarh Ajmer starts see full schedule

UP: लखनऊ से चंडीगढ़ और अजमेर के लिए उड़ानें बहाल, भारत-पाक तनाव के कारण लगी थी रोक

Fri, 16 May 2025 03:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 16 May 2025 03:29 PM IST
सार

भारत पाक के बीच तनाव के कारण रोकी गईं लखनऊ से चंडीगढ़ और अजमेर के लिए उड़ानें फिर से बहाल कर दी गई हैं। उड़ानों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Flights halted due tension now resumed Ticket booking for Chandigarh Ajmer starts see full schedule
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारत व पाकिस्तान के बीच तनातनी के चलते लखनऊ से चंडीगढ़ व किशनगढ़ (अजमेर) की बंद की गईं उड़ानें अब बहाल होंगी। किशनगढ़ की उड़ान शुक्रवार से तथा चंडीगढ़ की शनिवार से बहाल होगी। विमानों में टिकटों की बुकिंग तेज हो गई है। पहले लखनऊ से चंडीगढ़ की फ्लाइट शुक्रवार से शुरू करने की तैयारी थी, जिसे एक दिन आगे बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-6552 शनिवार शाम 7ः10 बजे रवाना होकर रात साढ़े आठ बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-146 रविवार सुबह 7ः10 बजे चलकर साढ़े आठ बजे पहुंचेगी। दोनों ओर से विमानों का किराया अभी 4710 रुपये चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- पांच की जिंदा जलकर मौत : बस में इमरजेंसी गेट पर थी सुकून से सोने वाली सीट, भाग नहीं सके यात्री, सामने आई जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- बस अग्निकांड: चीखते रहे बच्चे, जलती रहीं उम्मीदें... राख हो गया पूरा परिवार, लपटों में बच्चों को तलाशती रही मां


किशनगढ़ से लखनऊ आने वाली स्टार एयर की उड़ान संख्या एस5-222 शुक्रवार अपराह्न 3ः55 बजे टेकऑफ कर शाम सवा पांच बजे लखनऊ लैंड करेगी। वापसी में लखनऊ से अजमेर के किशनगढ़ जाने वाली स्टार एयर की उड़ान संख्या एस5-223 शाम पौने छह बजे रवाना होकर शाम 7ः05 बजे किशनगढ़ पहुंचेगी। विमान का टिकट अभी 3499 रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed