फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flight from Oman to Kathmandu landed in Lucknow due to emergency

मस्कट से काठमांडू जा रहे विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

Sat, 05 May 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 May 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
flight from Oman to Kathmandu landed in Lucknow due to emergency
डेमो पिक्चर

ओमान एयरलाइंस के एक विमान में शुक्रवार को उड़ान के दौरान ईंधन खत्म हो गया। तत्काल विमान को अमौसी हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। जहां ईंधन भरवाने के बाद विमान को रवाना किया गया। विमान मस्कट से काठमांडू जा रहा था।

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को ओमान एयरलाइंस का विमान डब्ल्यूवाई-337 मस्कट से काठमांडू जा रहा था। विमान हवा में उड़ान भर रहा था। इसी दौरान विमान में ईंधन कम होने की आशंका पायलट को हुई।
विज्ञापन


उसने तत्काल ईंधन की उपलब्धता जांची तो पता चला कि वह खत्म होने के कगार पर है। पायलट ने तेजी व गंभीरता दिखाते हुए हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) को तेल कम होने की सूचना दी और विमान को उतारने के लिए अनुमति मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एटीसी से अनुमति मिलने के बाद चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को आपात स्थिति में उतारने के लिए तैयारियां की गईं। एम्बुलेंस व सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया।


दोपहर करीब 3.25 बजे हवाईअड्डे पर ओमान एयरलाइंस के विमान को सकुशल उतारा गया। हालांकि, विमान में तेल कम होने की बात सुनकर यात्रियों के हाथ-पांव फूल गए थे। पर, एयरलाइंस स्टाफ ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। अमौसी हवाईअड्डे पर ईंधन भरवाने के बाद शाम करीब 4.30 बजे विमान काठमांडू के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed