{"_id":"68adc1f393ee09175807bfd8","slug":"flight-diverted-to-lucknow-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1355133-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोलकाता से दिल्ली जा रही उड़ान लखनऊ डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोलकाता से दिल्ली जा रही उड़ान लखनऊ डायवर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कोलकाता से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान मंगलवार को खराब मौसम के चलते लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। मौसम सामान्य होने पर करीब डेढ़ घंटे बाद विमान को दिल्ली रवाना किया गया।
मामला एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-2770 का है। यह फ्लाइट कोलकाता एयरपोर्ट से दोपहर 12ः40 बजे उड़ान भरकर दोपहर सवा तीन बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचती है। मंगलवार दोपहर विमान ने कोलकाता से उड़ान भरी, लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले खराब मौसम की जानकारी मिली। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी से संपर्क किया, जिसके बाद उसे विमान लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। साथ ही विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। पायलट ने विमान को लखनऊ की ओर मोड़ दिया। इसके चलते विमान दोपहर करीब तीन बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड की गई। एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के बाद लगभग डेढ़ घंटे बाद दिल्ली में मौसम सामान्य होने पर विमान को वापस रवाना कर दिया गया।