फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flight cancel at Amausi airport

अमौसी एयरपोर्ट पर जेद्दा की उड़ान अचानक निरस्त, यात्रियों का हंगामा

Tue, 28 Dec 2021 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Flight cancel at Amausi airport
अमौसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट निरस्त होने से यात्रियों को हुई पेरशानी। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
अमौसी एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के बाहर सोमवार सुबह उस वक्त यात्रियों ने हंगामा कर दिया, जब जेद्दा की उड़ान अचानक निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

ऐसे में कोविड की महंगी रैपिड पीसीआर जांच करवाने वाले पैसेंजर सफर नहीं कर पाए। कहासुनी के बाद यात्रियों को पांच सितारा होटल में रोका गया, जहां से मंगलवार सुबह उन्हें रवाना किया जाएगा।
सोमवार को जेद्दा के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट (एसजी 9575) को उड़ान भरनी थी। एयरपोर्ट पर यात्रियों की प्रारंभिक जांचें भी हुईं, लेकिन काफी देर बाद उन्हें बताया गया कि फ्लाइट निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यह नाराजगी दोपहर तक बनी रही। स्पाइसजेट के कर्मचारियों ने यात्रियों को शांत करवाया और शाम को महंगे होटलों में रुकवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरलाइंस सूत्रों ने बताया कि यह चार्टेड उड़ान थी, जिसे लखनऊ से मुंबई और वहां से जेद्दा तक जाना था। मालूम हो कि सऊदी अरब की यात्रा से चार घंटे पहले पहले रैपिड पीसीआर जांच जरूरी है। चार घंटे पहले यह जांच होनी चाहिए। अब उन्हें दोबारा साढ़े तीन हजार रुपये खर्च कर जांच करवानी पड़ेगी।

आरोप : रातभर में 1000 रुपये तक वसूला पार्किंग शुल्क
यात्रियों को छोड़ने आए उनके परिजन भी काफी नाराज दिखे। उनका आरोप है कि पार्किंग शुल्क के नाम पर पार्किंग कर्मचारियों ने रातभर में उनसे 700 से लेकर 1000 रुपये तक वसूल लिए। परिजनों का कहना था कि इसे लेकर शिकायत की तो एयरपोर्ट अधिकारियों ने मदद करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed