{"_id":"6889e4dcdc1c7849e4078d9c","slug":"flaws-sanitation-system-municipal-commissioner-imposed-fine-rs-5-lakh-lsa-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सफाई व्यवस्था में खामियां, नगर आयुक्त ने एलएसए पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सफाई व्यवस्था में खामियां, नगर आयुक्त ने एलएसए पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना
Wed, 30 Jul 2025 04:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Jul 2025 04:29 PM IST
सार
जोन सात में निरीक्षण के दौरान कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर नगर आयुक्त ने सफाई एजेंसी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। निरीक्षण में कई स्थानों पर कूड़ा जमा मिला।
विज्ञापन
जोन सात में सफाई व्यवस्था की जांच करते नगर आयुक्त।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मंगलवार को जोन सात का निरीक्षण किया। डोर टू डोर कलेक्शन व फील्ड स्टाफ की उपस्थिति की भी पड़ताल की। इस दौरान सफाई एजेंसी लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
नगर आयुक्त को लवकुश नगर में निरीक्षण के दौरान पड़ाव घर पर कूड़ा दिखा, जिसे उन्होंने तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद आम्रपाली चौराहा एवं वक्फ मार्केट में सफाई की आवृत्ति बढ़ाने को कहा। इस्माइलगंज चौकी के पास भी कूड़ा जमा मिला। इस पर उन्होंने तत्काल सफाई व डोर-टू-डोर प्रणाली की समीक्षा के निर्देश दिए। सुषमा हॉस्पिटल से हाईकोर्ट होकर कमता चौराहा सर्विस लेन की स्थिति पर विशेष फोकस करने को कहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी में जनगणना: जो जहां पर रह रहा, वह वहीं पर गिना जाएगा, 1 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 की अवधि में होगी गिनती
विज्ञापन
ये भी पढ़े- बाराबंकी : मसौली क्षेत्र में महिला सिपाही का सड़ा-गला शव मिला, घटनास्थल को सील किया गया, हत्या की आशंका
सुरेंद्रनगर में नागरिकों से संवाद किया, जिसमें यह बात सामने आई कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की गाड़ियां समय से नहीं पहुंच रही हैं। कमता मुख्य मार्ग, इस्माइलगंज सेकंड (गहमरकुंज), सिल्वर लाइन अपार्टमेंट आदि के आसपास भी निरीक्षण किया। जोन सात के कई क्षेत्रों में कमियां मिलने पर एलएसए पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही सेवा गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।