फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five suspended including RFC of Bareilly for irregularities in paddy procurement

धान खरीद में अनियमितता बरतने पर बरेली के आरएफसी समेत पाँच निलंबित 

Sat, 24 Oct 2020 01:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 24 Oct 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Five suspended including RFC of Bareilly for irregularities in paddy procurement
सस्पेंड
धान खरीद में शिथिल पर्यवेक्षण व अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करते हुए बरेली सम्भाग के सम्भागीय खाद्य नियंत्रक पीके श्रीवास्तव (पीसीएस) को निलम्बित कर दिया गया है। इसके अलावा धान खरीद में लापरवाही व अनियमितता पाए जाने पर रामपुर के तीन व खीरी के एक केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने बताया कि प्रदेश में जनपद औरैया में धान खरीद में लापरवाही पाये जाने व केन्द्र बन्द होने के कारण पीसीयू के दो व नैफेड के एक केन्द्र प्रभारियों को जिलाधिकारी द्वारा निलम्बित किया गया है। इसके अलावा हरदोई में आवश्यक वस्तु निगम के जिला प्रबन्धक मनोज कुमार श्रीवास्तव को धान खरीद में रूचि न लेने, किसानों के मूल्य का भुगतान न करने व अन्य अनियमितता पाये जाने पर निलम्बित किया गया।
विज्ञापन


खाद्य आयुक्त ने बताया कि अब तक कुल 14 एफआईआर, 12 केन्द्र प्रभारियों व एक जिला प्रबन्धक, एसएफसी व एक मण्डी सचिव सहित कुल 14 के निलम्बन की कार्यवाही, आठ  केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि, 31 केन्द्र प्रभारियों को चेतावनी व 188 कर्मचारियों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया। इस प्रकार कुल 253 कार्यवाहियाँ की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान ने बताया कि जनपद शाहजहांपुर में यूपीएसएस मण्डी सीहड़ के केन्द्र प्रभारी को धान खरीद में लापरवाही बरतने पर निलम्बित किया गया। जनपद पीलीभीत में जिलाधिकारी द्वारा धान खरीद न करने के कारण धारा-151 के अन्तर्गत तीन केन्द्र प्रभारियों को जेल में बन्द कर दिया गया। शासन द्वारा जनपद लखीमपुर में मण्डी समिति में खोले गये केन्द्र पर धान खरीद में लापरवाही पाये जाने पर मण्डी समिति के सचिव रामबाबू शर्मा को जनपद लखीमपुर खरीद में तीन केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध धान खरीद में लापरवाही व अनियमितता पाये जाने पर निलम्बित कर दिया गया है। बरेली सम्भाग के पाँच केन्द्र प्रभारियों को निलम्बित किया गया है।


खाद्य आयुक्त ने बताया कि धान खरीद वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत प्रदेश में अब तक 2114720.70 कुंतल धान 29,667 कृषकों से क्रय किया गया है। किसानों को समय से भुगतान किये जाने के सम्बन्ध में तथा पारदर्शी धान खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश निर्गत किए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed