फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five small stations will reduce the load of Charbagh

Lucknow News: चारबाग का लोड घटाएंगे पांच छोटे स्टेशन

Sun, 08 Dec 2024 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Five small stations will reduce the load of Charbagh
लोगो

विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग, लखनऊ जंक्शन पर ट्रेनों व यात्रियों का लोड शहर के पांच छोटे स्टेशन घटाएंगे। इन स्टेशनों पर चारबाग व लखनऊ जंक्शन जाने वाली ट्रेनों को भेजा जाएगा। ट्रेनों के स्टॉपेज भी बढ़ेंगे। यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है।



चारबाग में प्रतिदिन 257 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही रहती है। इन ट्रेनों से करीब सवा लाख यात्री सफर करते हैं। लखनऊ जंक्शन पर भी यात्रियों का काफी दबाव है। ऐसे में चारबाग पर ट्रेनों व यात्रियों का लोड घटाने के लिए ऑपरेटिंग विभाग की ओर से योजना तैयार की गई है। इसके तहत मल्हौर, आलमनगर, मानकनगर, ट्रांसपोर्टनगर एवं उतरेटिया को डायरेक्शनल स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। यानी दिशा के हिसाब से ट्रेनों का बंटवारा हो जाएगा।
विज्ञापन


आसान शब्दों में समझें क्या है डायरेक्शनल स्टेशन

दरअसल, आलमनगर से बरेली के रास्ते मुरादाबाद रूट की ट्रेनों को, मानकनगर से कानपुर के रास्ते दिल्ली रूट की ट्रेनों को, मल्हौर व उतरेटिया से वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या एवं गोरखपुर रूट की ट्रेनों को चलाने की योजना पर काम हो रहा है। यानी एक दिशा के रूट पर जाने वाली ट्रेनों को एक स्टेशन पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बढ़ेंगे स्टॉपेज, यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं



पांचों स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए जाएंगे। चारबाग व जंक्शन तक ही आने वाली ट्रेनों को इन स्टेशनों से चलाया जा सकता है। साथ ही यहां लंबी दूरी की ट्रेनों को स्टॉपेज दिए जाएंगे, जिससे यात्री चारबाग, जंक्शन नहीं जाएंगे। इन स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर, वाटर वेंडिंग मशीनें, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed