फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five private labs in UP get permission for covid-19 test

यूपी में बढ़े पांच और कोविड-19 टेस्ट लैब, रोजाना 5500 से अधिक नमूनों की हो रही जांच

Sat, 09 May 2020 07:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 May 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Five private labs in UP get permission for covid-19 test
कोरोना टेस्ट - फोटो : ट्विटर

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की जांच के लिए पांच प्राइवेट लैब भी नेटवर्क से जुड़ गई हैं। आईसीएमआर ने डॉ. लाल पैथ लैब्स, पैथकाइंड डायग्नोस्टिक्स, आरएमएल मेहरोत्रा पैथोलॉजी, मैट्रोपोलिस हेल्थकेयर और एसआरएल को भी कोविड-19 के नमूनों की जांच की अनुमति दे दी है। इस तरह अब प्रदेश में 25 लैब में जांच की सुविधा शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


इससे पहले सरकारी व केंद्रीय संस्थान की 20 लैब में नमूनों की जांच हो रही थी। इन सभी लैब में अब तक 1.16 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है। शुक्रवार को कुल 5496 नमूनों की जांच की गई थी।
विज्ञापन


प्रदेश में संजय गांधी पीजीआई, केजीएमयू, रिम्स सैफई, आरएमएलआईएमएस लखनऊ, पीएसएसएच नोएडा, झांसी, कानपुर, प्रयागराज, गोखपुर, आगरा, मेरठ मेडिकल कॉलेज, कमांड हॉस्पिटल लखनऊ, एएमयू अलीगढ़, बीएचयू वाराणसी में कोरोना जांच की सुविधा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आईवीआरआई बरेली, एनआईबी नोएडा, जालमा आगरा, आईआईटीआर लखनऊ, बीएसआईपी लखनऊ, सीडीआरआई लखनऊ में कोरोना वायरस जांच शुरू की गई है। ये सभी राज्य सरकार के या केंद्रीय संस्थान हैं। अब पांच निजी पैथोलॉजी जुड़ने से जांच की सुविधा और बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed