फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five people were duped of Rs 54.71 lakh

Lucknow News: पांच को लगाया 54.71 लाख रुपये का चूना

Sat, 28 Jun 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Five people were duped of Rs 54.71 lakh
लखनऊ। शेयर ट्रेडिंग, जन औषधि केंद्र के आवेदन व अन्य प्रलोभन देकर साइबर जालसाजों ने पांच लोगों से 54.71 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने बीबीडी, नाका, जानकीपुरम और सुशांत गोल्फ सिटी थाने में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

बीबीडी इलाके के हासेमऊ निवासी साधना के मुताबिक 13 मई को उन्हें टेलीग्राम पर ऑप्शन एक्सपर्ट ट्रेड ग्रुप पर जोड़ा गया। एडमिन ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग का झांसा दिया। साधना ने एडमिन के दिए क्यूआर कोड पर 51 लाख रुपये कई बार में निवेश कर दिए। मुनाफा दिखने पर पीड़िता ने रकम निकालनी चाही तो उनसे 30 फीसदी कमीशन मांगा गया। विरोध पर आरोपियों ने रकम हड़प ली। उधर, नाका के पानदरीबा निवासी सुरेश सिंह से राज गोपाल कुंडू ने दो मार्च को जन औषधि केंद्र का आवेदन कराने के नाम पर 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन




इनसे भी हुई ठगी

- जानकीपुरम के सेक्टर पांच निवासी सुरेश यादव को जालसाजों ने वृंदावन में होटल के कमरे बुक कराने का झांसा देकर 85 हजार रुपये ठग लिए।

- सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज निवासी हरकेश सिंह से ओएलएक्स पर फ्रिज खरीदने के नाम पर 13 हजार रुपये की ठगी की गई।

- जानकीपुरम सेक्टर एफ के अनूप कुमार सिन्हा को जालसाजों ने कम कीमत में घर में वाईफाई लगवाने का झांसा देकर 2.43 लाख रुपये ऐंठ लिए। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह, इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed