फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five people spread false information regarding the Ayodhya issue for extortion, FIR registered

Lucknow News: वसूली के लिए पांच लोगों ने फैलाई थी अयोध्या प्रकरण संबंधी झूठी सूचना, एफआईआर

Wed, 08 Jul 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 08 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Five people spread false information regarding the Ayodhya issue for extortion, FIR registered
लखनऊ। अयोध्या से लौटे श्रद्धालु के बैग में आधा किलो सोना मिलने की फर्जी वायरल सूचना की साजिश पांच लोगों ने 10 हजार रुपये की वसूली के लिए रची थी। श्रद्धालु के साथी धर्मगत खेड़ा गांव निवासी पुष्पेंद्र यादव ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने मोहनलालगंज थाने में मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र ने बताया कि दो जुलाई को वह अपने दोस्तों हर्ष यादव, सौरभ, प्रांशु और पुष्कर के साथ अयोध्या धाम गए थे। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे हर्ष के बैग में मंगलसूत्र और चेन मिली थी। दर्शन के बाद सभी 12 बजे घर के लिए निकल गए। लखनऊ पहुंचने पर वे पुरनपुर में रुके थे। पुष्पेंद्र ने बताया कि हर्ष ने उनसे और अन्य साथियों से सोने की चेन गायब होने की बात कही थी। हर्ष ने अगले दिन मोहनलालगंज थाने में तहरीर भी दी थी, हालांकि बाद में समझौता हो गया था।
विज्ञापन

सोनू ने चार हजार और विवेक ने तीन हजार रुपये वसूले
पुष्पेंद्र का आरोप है कि 6 जुलाई को उदयभान यादव ने उनके दोस्तों को खुजाैली स्थित अपनी दुकान पर बुलाया। वहां उदयभान के अलावा सोनू यादव और विवेक सिंह भी मौजूद थे। आरोप है कि विवेक और सोनू ने उन्हें धमकाकर वीडियो बनाया। आरोपियों ने उनसे फर्जी अफवाह फैलाने का दबाव बनाया और 10 हजार रुपये मांगे। डर के कारण पुष्पेंद्र ने सोनू को ऑनलाइन चार हजार रुपये और विवेक को तीन हजार रुपये नकद दिए। इसके बावजूद आरोपियों के साथी विकास सिंह और धर्मेंद्र कुमार ने वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि उदयभान, सोनू, विवेक, विकास और धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed