फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइक पर सवार एक ही परिवार के पांच लोग, ट्रक की टक्कर से सभी की मौत

Mon, 29 May 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Mon, 29 May 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
 five people of a family died in a accident in amrthi

रायबरेली मिल एरिया थाना क्षेत्र में रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर सोमवार सुबह ट्रक ने बाइक सवार एक ही परिवार के पांच लोगों को रौंद दिया। मरने वालों में दंपती व उनके तीन बच्चे शामिल हैं। हादसे से आक्रोशित लोगों को पुलिस ने किसी तरह शांत कराया।

 five people of a family died in a accident in amrthi

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी खास गांव निवासी शिवराम उर्फ सनी (30) मजदूरी करता था। शिवराम का साढ़ू सभाजीत निवासी नसरतपुर थाना मोहनगंज जिला अमेठी एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था। साढ़ू को देखने के लिए शिवराम परिवार समेत नसरतपुर गांव गया था। (शव के पास बिलखते परिवारीजन।)

 five people of a family died in a accident in amrthi

सोमवार सुबह बाइक से परिवार समेत घर लौट रहा था। रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर दुसौती चौराहा के पास फैजाबाद की तरफ जा रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिवराम, उसकी पत्नी शिव कुमारी (28), बेटी कीर्ति (06), प्रियांशी (4) और बेटे देव (1) की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
 five people of a family died in a accident in amrthi

जबकि बाइक करीब 200 मीटर तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई। थानेदार विजय प्रताप यादव का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। (हादसे के बाद उदास मृतक शिवराम की मां।)

विज्ञापन
 five people of a family died in a accident in amrthi

परिवार में सिर्फ 10 साल की बच्ची बची
हादसे में परिवार के पांच लोगों की मौत से पूरा गांव गमगीन है। परिवार में सिर्फ एक ही मासूम बच्ची बची है। किसी को अहसास नहीं हो रहा था कि शिवराम व उसके बच्चे अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताते हैं कि मृतक शिवराम की 10 वर्षीय बेटी प्रीति मौसी के घर चली गई थी। लोगों का मानना है कि यदि वह भी उनके साथ होती तो शायद उसके साथ भी अनहोनी हो जाती। एक साथ पांच शव देख जहां लोगों की आंखों में आंसू आ गए, वहीं उनमें गुस्सा भी है। (हादसे के बाद परिवार में अकेले बची प्रीति।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed