{"_id":"58cb91cb4f1c1b443732a7f8","slug":"five-new-pg-courses-will-be-start-in-lucknow-christian-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के स्टूडेंट्स को पोस्ट ग्रेजुशन के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के स्टूडेंट्स को पोस्ट ग्रेजुशन के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 17 Mar 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
एलयू से संबद्ध क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज के छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब स्नातक कर रहे विद्यार्थियों को परास्नातक करने के लिए कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पडे़गी। कॉलेज में इस साल से पांच नए पीजी कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।
कॉलेज की तरफ से प्रस्ताव तैयार कर लविवि को भेज दिया गया है। ये पांचों पाठ्यक्रम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स विभाग के हैं। क्रिश्चियन कॉलेज में एमएससी जूलॉजी, एमएससी बॉटनी, एमएससी फिजिक्स, एमपीएड और एमकॉम के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।
प्रधानाचार्य प्रो. मुकेशपति ने बताया कि उन्होंने इसी साल कार्यभार ग्रहण किया था। तभी से नए कोर्स प्रारंभ करने के बारे में सोच रहे थे। विवि से अनुमति मिलने के बाद इसी साल से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया कॉलेज के अन्य पाठ्यक्रमों की तरह ही अपनाई जाएगी।