फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five members of a gang stealing petrol from a tanker in the forest were arrested

Lucknow News: जंगल में टैंकर से पेट्रोल चुराते गिरोह के पांच गुर्गे गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 05 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Five members of a gang stealing petrol from a tanker in the forest were arrested
जंगल में टैंकर से पेट्रोल चुराते गिरोह के पांच गुर्गे गिरफ्तार
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर इलाके में शनिवार को तेल टैंकर से ब्लेंडेड पेट्रोल चुराते गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस, आबकारी विभाग और खाद्य एवं रसद विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर की। आरोपियों के दो साथी भाग निकले। पकड़े गए आरोपियाें के कब्जे से केमिकल भरे 200 लीटर वाले 38 ड्रम, पेट्रोल व डीजल से भरे कई ड्रम, एक जनरेटर, एक मोटर लगी फिलिंग मशीन, टैंकर (सीजी 10 बीएस7183), एसयूवी, पिकअप और बाइक मिली है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजदेवराम प्रजापति ने बताया कि शनिवार रात में सूचना मिली कि टीएस मिश्रा अस्पताल के पास अनौरा रोड जंगल में तेल टैंकर से पेट्रोल चोरी किया जा रहा है। उन्होंने आबकारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह और खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर छापा डाला। अनौरा के अजय यादव, ओम प्रकाश यादव, आजादनगर के मिराजुद्दीन, जौनपुर के सरपतहा वासुपुर निवासी जगदीप प्रजापति और सरोजनीनगर के अरुण कुमार को गिरफ्तार किया। मौके से टैंकर चालक आजमगढ़ के फूलपुर अमभारी निवासी सोनू बिंद और एक युवक भाग निकला।
विज्ञापन


ऐसे करते थे चोरीपकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सोनू बिंद अमौसी स्थित एचपीसीएल डिपो से तेल लेकर निकला था। रास्ते में गैंग के अन्य गुर्गों के साथ मिलकर टैंकर से पेट्रोल निकालकर ड्रम में भर लेते थे। फिर खाली हुए टैंकर में उन्नाव से खरीदा गया केमिकल डाल देते थे। टैंकर से निकाला गया पेट्रोल काकोरी के मोहम्मदा, चकौली और बेहटा इलाके में बेच देते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ओम प्रकाश पहले भी इसी मामले में पकड़ा जा चुका है। आरोपियों ने नादरगंज में गोदाम बना रखा है। पुलिस ने उक्त गोदाम पर छापा डाला तो डीजल व पेट्रोल से भरे और खाली कई ड्रम बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद केमिकल के नमूने जांच के लिए भेजे

इंस्पेक्टर ने बताया कि तलाशी में टैंकर के केबिन से फाइल बरामद हुई। फाइल चेक करने पर पता चला कि टैंकर में ब्लेंडेड पेट्रोल था और उससे संबंधित दो सेल्स इनवॉइस की चार-चार प्रतियां बरामद हुईं। टैंकर में कुल 20 हजार लीटर ब्लेंडेड पेट्रोल पेट्रोल भरा हुआ है। फाइल जांचने पर पता चला कि टैंकर मालिक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का शिव प्रकाश गुप्ता है। बरामद केमिकल के नमूने फोरेंसिक प्रयोगशाला को भेज दिए गए हैं। मामले में इंस्पेक्टर की तरफ से चोरी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


ये होता है ब्लेंडेड पेट्रोलइसे एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) भी कहते हैं। यह पेट्रोल में एथेनॉल का मिश्रण होता है जो पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाने में मदद करता है। ब्लेंडेड पेट्रोल का उपयोग विभिन्न प्रकार के वाहनों में जैसे कि कार, बाइक, और अन्य मोटर वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है। यह साधारण पेट्रोल की तुलना में कम प्रदूषणकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed