फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five lakh voters name not found in voter list in Lucknow.

निकाय चुनाव: मतदाता सूची से पांच लाख वोटरों के नाम गायब, भाजपा विधायक ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Tue, 01 Nov 2022 12:41 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Nov 2022 12:41 PM IST
सार

निकाय चुनाव के लिए जारी की गई मतदाता सूची में लखनऊ में विस्तारित किए गए क्षेत्रों के करीब 5 लाख वोटरों के नाम गायब हो गए हैं। सूची में नाम जुड़वाने की अंतिम तारीख 7 नवंबर है।

विज्ञापन
Five lakh voters name not found in voter list in Lucknow.
भाजपा विधायक योगेश शुक्ल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

निकाय चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। इसमें नगर निगम की सीमा में शामिल 88 नए गांवों के करीब पांच लाख वोटरों के नाम गायब हैं। लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए इनके पास सात नवंबर तक का समय है। विधायक योगेश शुक्ला ने इसके लिए अतिरिक्त समय देने के लिए चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि लखनऊ नगर निगम की सीमा विस्तार के बाद यहां पंचायत चुनाव नहीं कराए गए। इससे पहले वर्ष 2015 में मतदाता सूची को अपडेट किया गया था। सात सालों में इन इलाकों की आबादी में बढ़ोतरी हुई है। गांवों के अलावा विस्तारित क्षेत्रों के पांच लाख से अधिक मतदाताओं के नाम लिस्ट में शामिल ही नहीं है।
विज्ञापन


यह भी कहा कि सात दिन में इतने मतदाताओं का सर्वे कर उनके नाम वोटर सूची में शामिल करना आसान नहीं है। ऐसे में चुनाव आयुक्त से मांग की गई है कि विस्तारित क्षेत्र में मतदाता सूची बनाने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए, जिससे वोटरों के मूल अधिकारों का हनन नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के यहां देख सकेंगे सूची
निकाय चुनाव के लिए प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची नगर निगम, नगर पंचायत के अलावा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के यहां भी देखी जा सकती है। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग से जारी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करा दिया गया है। एक से सात नवंबर तक इसमें नाम शामिल कराने, हटाने या संशोधन के लिए आपत्ति, सुझाव लिए जाएंगे।


इसके लिए संबंधित मतदान केंद्र पर मौजूद कर्मचारी या बीएलओ के जरिये आवेदन किया जा सकता है। बाद के आवेदनों पर विचार नहीं होगा। फिर मतदाता सूची के अंतिम रूप से प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने या संशोधन के लिए चार नवंबर तक ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग यूपी की वेबसाइट पर इसकी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed