{"_id":"675deb8b15d862a20305ce36","slug":"five-lakh-fraudsters-in-the-name-of-providing-jobs-in-cambodia-lucknow-news-c-13-1-lko1028-994192-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कंबोडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कंबोडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख ऐंठे
Sun, 15 Dec 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
कंबोडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख ऐंठे
लखनऊ। कंबोडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन ट्रैवल एजेंटों ने तीन लोगों से पांच लाख रुपये वसूल लिए। मामले में चिनहट पुलिस ने पीड़ितों की अलग-अलग तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
जौनपुर के रहने वाले केतन सिंह के मुताबिक सोशल मीडिया पर विदेश में नौकरी की तलाश के दौरान उनका संपर्क एजेंट अमरेंद्र सिंह से हुआ था। उसने कंबोडिया में 800 डॉलर वेतन प्रतिमाह पर नौकरी लगवाने की बात कही। इसी तरह ठग के साथी विक्की ने गोरखपुर के अविनाश सिंह और अमित कुमार ने बिहार के सीतामढ़ी निवासी विक्की कुमार को भी झांसा दिया। पीड़ितों ने एजेंटों को हवाई टिकट और वीजा के बदले करीब पांच लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
पीड़ितों का आरोप है कि कंबोडिया में काम के बदले जब उन्हें महज 50 डॉलर वेतन मिला तब ठगी का अहसास हुआ। किसी तरह से परिचितों की मदद से भारत लौटे और चिनहट पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी भरत पाठक के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।