{"_id":"62bd8bd276956a75c162b6b1","slug":"five-injured-in-an-accident-in-mahobara-kotwali-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Ayodhya: भीषण सड़क हादसे में बस और डंपर भिड़े, पांच गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Ayodhya: भीषण सड़क हादसे में बस और डंपर भिड़े, पांच गंभीर रूप से घायल
Thu, 30 Jun 2022 05:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Jun 2022 05:11 PM IST
सार
अयोध्या में हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
राम नगरी अयोध्या की महोबरा कोतवाली बाईपास पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में बस और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिस के जवान मौजूद हैं।
घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बस को रास्ते से हटाकर आवागमन सुचारू किया गया है।