{"_id":"645b702ac40ca4aa6e0821e6","slug":"five-injured-in-an-accident-in-katra-shravasti-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: जायरीनों को लेकर बहराइच जा रही पिकप पलटी, महिला समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: जायरीनों को लेकर बहराइच जा रही पिकप पलटी, महिला समेत पांच घायल
Wed, 10 May 2023 04:01 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, कटरा (श्रावस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, कटरा (श्रावस्ती)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 May 2023 04:01 PM IST
सार
श्रावस्ती के कटरा में एक छोटे भार वाहन को बचाने में जायरीनों को लेकर जा रही एक पिकप पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में पलटी पिकप।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बस्ती से जायरीनों को लेकर बहराइच जा रही पिकप छोटे भार वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो पलट गई। इससे पिकप में सवार महिला सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बहराइच के दरगाह मेले का आगाज हो चुका है। जहां जियारत करने बुधवार को बस्ती जिले के थाना मुड़ेरवा क्षेत्र अंतर्गत बरहऊवा गांव से 24 लोग पिकप यूपी 51बीटी 2482 से बहराइच दरगाह आ रहे थे। जैसे ही यह पिकप नवीन मॉर्डन थाना क्षेत्र के कटरा स्थित चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज के पास पहुंची तभी बहराइच की तरफ से आ रहा छोटा भार वाहन यूपी 55टी2798 अचानक पिकप के सामने आ गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आप नेता संजय सिंह ने थाने में मारपीट पर भाजपा नेता पर उठाए सवाल, सपा विधायक का किया समर्थन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: दूसरे चरण के लिए कल होगा मतदान, इन 38 जिलों के मतदाता करेंगे वोट
इससे दोनों चालाक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठे और दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए। घटना में पिकप सवार रामकुमार (26) पुत्र राम सुभाग, गंगा प्रसाद (60) पुत्र फेरई, मिठाई लाल (60) पुत्र झगरू, राम औतार (30) पुत्र श्री राम, सावित्री (30) पत्नी सोमई गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस सीएससी इकौना पहुंचाया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।