फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five imjured in firing

गाड़ियों की टक्कर पर बवाल, घर में घुसकर फायरिंग-पथराव में पांच घायल

Sun, 13 Jun 2021 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
five imjured in firing
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में शनिवार को स्कूटी से टक्कर लगने पर बाइक सवार लोगों ने जमकर बवाल किया। दो दर्जन साथियों को बुलाकर उन्होंने स्कूटी सवारों को पीटा। भागने पर पीछा किया औरघर तक पहुंच गए। वहां पथराव करने के साथ ही घर में भी घुसकर मारपीट की और फायरिंग कर दी। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दो लोगों के फायरिंग से घायल होने और अन्य तीन लोगों के पथराव व मारपीट से घायल होने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी विशाल रावत की शनिवार को मैरिज एनिवर्सरी थी। इसको लेकर घर में पार्टी की तैयारी हो रही थी। विशाल का पड़ोसी शिवा गौतम केक लेने स्कूटी से जा रहा था। तभी सामने से आ रहे रेवतापुर निवासी दो लोगों की बाइक से स्कूटी की टक्कर हो गई। कहासुनी के बाद बाइक सवारों ने अपने साथियों को फोन कर दिया। कुछ ही देर में रेवतापुर गांव का बच्चा यादव चार पहिया व दोपहिया वाहनों से करीब दो दर्जन साथियों को लेकर हरिहरपुर पहुंच गया। लाठी-डंडे व तमंचे से लैस इन लोगों ने विशाल व पड़ोस में रहने वाले उसके भाई बजरंग रावत के घर पर धावा बोलकर परिवार के लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई के साथ ही पथराव शुरू कर दिया। महिलाओं व बच्चों को भी जमकर पीटा।
विज्ञापन

आरोप है कि बच्चा यादव ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इससे राजेश मिश्र के सीने और नौमीलाल के हाथ में गोली लग गई। इसी परिवार की सरिता को चेहरे पर ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया। विशाल रावत, दिलीप रावत व बजरंग रावत को लाठी-डंडे से जमकर पीटा गया। पीड़ित पक्ष के लोग जान बचाने को घर में भागे तो हमलावर भी घर में घुस गए और वहां भी जमकर पिटाई की। इसके बाद हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां राजेश की हालत नाजुक है। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि हरिहरपुर में दो गाड़ियों की टक्कर के बाद विवाद में मारपीट व फायरिंग हुई है। इसमें नौमीलाल व राजेश मिश्र को गोली लगी है, जबकि तीन लोग मारपीट में घायल हुए हैं। आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पक्षों में 2015 से चल रही रंजिश
लखनऊ। हरिहरपुर के लोगों के मुताबिक, बच्चा यादव व बजरंग रावत के बीच पुराना विवाद है। 2015 में बच्चा यादव के पिता दुर्गा यादव ने बजरंग रावत के पिता भीख रावत की जमीन के विवाद में हत्या की थी। इसी के चलते दोनों के बीच रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed