फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five-day Katha Mahotsav begins today to mark RSS centenary year

Lucknow News: आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर पांच दिवसीय कथा महोत्सव आज से

Fri, 05 Dec 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 05 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Five-day Katha Mahotsav begins today to mark RSS centenary year
प्रेसवार्ता में जानकारी देते क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल व संत सुधीरानंद जी महाराज
लखनऊ। भारत विकास परिषद की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार से पांच दिवसीय कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा कृष्णानगर के सिंधुनगर में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। महोत्सव में रोजाना संस्थाओं का नागरिक अभिनंदन के साथ ही यज्ञ भी होगा।
विज्ञापन

जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में बृहस्पतिवार को परिषद की तरफ से हुई प्रेसवार्ता में शशिकांत सक्सेना, विक्रांत खंडेलवाल, सुधीरानंदजी महाराज ने संयुक्त रूप से बताया कि यह कथा महोत्सव पांच से नौ दिसंबर तक कृष्णानगर के सिंधुनगर स्थित सुमतिनाथ सेवा भवन में चलेगा। महोत्सव में कथा का रोजाना नया विषय एवं प्रसंग होगा। पहले दिन पर्यावरण पर अशोकजी महाराज, दूसरे दिन स्वदेशी पर सुधीरानंदजी महाराज, तीसरे दिन समरसता पर आचार्य संजीव कृष्ण ठाकुर, चौथे दिन परिवार प्रबोधन पर नंदलाल जी एवं पांचवें दिन नागरिक कर्तव्य पर कौशिक चैतन्य जी महाराज प्रेरक दृष्टांतों से भक्तों को समझाएंगे।
विज्ञापन


वक्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम महज कथा तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें सामाजिक चेतना को गति देने का काम किया जाएगा। इस आयोजन समिति के अध्यक्ष राम औतार, सचिव आरके सिंह भदौरिया, स्वागत समिति अध्यक्ष विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद स्वरूप शुक्ला, महासचिव शशिकांत सक्सेना आदि की महोत्सव में अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed