फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five crore trees to be planted on independence day in uttar pradesh.

योगी ने 15 अगस्त को पांच करोड़ पौधे लगाने का दिया निर्देश, बोले- सुरक्षा पर भी दें ध्यान

Mon, 30 Jul 2018 11:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
 five crore trees to be planted on independence day in uttar pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रदेश में कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर पौधरोपण होगा। स्वाधीनता दिवस पर प्रदेश में पांच करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। प्रदेश को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को रोपे गए पौधों की सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देश देते हुए पौधरोपण कराने वाले अन्य विभागों से भी समन्वय बनाने को कहा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सोमवार को कुकरैल पिकनिक स्पॉट स्थित मौलश्री प्रेक्षागृह में 15 अगस्त को चलाए जाने वाले विशेष पौधरोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बेल का एक पौधा भी रोपा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘एक व्यक्ति-एक वृक्ष’ के संकल्प से प्रकृति के संरक्षण का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। वन अफसरों से कहा कि वनीकरण को आदर्श स्थिति में लाने का प्रयास करें और वन विभाग समेत सभी विभाग 9.16 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य को हरहाल में पूरा करें। वन विभाग को दोहरी भूमिका निभानी होगी। उसे विभागीय लक्ष्यों को तो पूरा करना ही है, साथ ही पौधरोपण करने वाले 22 अन्य विभागों का भी मार्गदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस पर बड़े पैमाने पर पौधे रोपित किए जाएं। उस दिन वन विभाग आवंटित कुल लक्ष्य का 30 प्रतिशत और अन्य विभाग आवंटित लक्ष्य के 80 फीसदी पौधे रोपेंगे। इस तरह स्वतंत्रता दिवस पर 5 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे।

'ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की हर संभावना पर किया जाए विचार'

सीएम ने कहा कि वन विभाग एनओसी देते समय संबंधित विभागों से पौधरोपण का शपथ भी जरूर ले। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की हर संभावना पर विचार किया जाए। वन मंत्री दारा सिंह चौहान और राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भी विचार रखे।

दो अक्तूबर से डिस्पोजेबल प्लास्टिक उत्पाद भी प्रतिबंधित
मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 जुलाई से 50 माइक्रॉन से कम के प्लास्टिक/कैरी बैग प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। दो अक्तूबर से पूरे प्रदेश में सभी तरह के डिस्पोजेबल उत्पादों पर भी पाबंदी लगा दी जाएगी। इससे बेहतर वातावरण का निर्माण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed