{"_id":"5ecdfc3a5c9e9d6956019fe8","slug":"five-corona-patients-found-in-two-days-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः गोमती नगर की डॉक्टर समेत मिले पांच मरीज, 353 हुई मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः गोमती नगर की डॉक्टर समेत मिले पांच मरीज, 353 हुई मरीजों की संख्या
Wed, 27 May 2020 12:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 May 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में दो दिन के अंदर पांच पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक डॉक्टर समेत गोमती नगर के दो मरीज हैं। वहीं दो प्रवासी हैं जिसमें एक केसरबाग का निवासी है तो दूसरा मुंबई का है। अब राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 353 हो गई हैं।
जिसमें यहां के मूल निवासियों की संख्या 262 है। विनम्र खंड निवासी 55 वर्षीय महिला डॉक्टर कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटी हैं। वह अपने आवास में थी। दो दिन पहले उनमें कोरोना के लक्षण मिले तो उन्होंने जांच कराई।
मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह विशाल खंड निवासी 55 साल का व्यक्ति कुछ दिन पहले अलीगढ़ से लौटा है। उसने बुखार आने पर जांच कराई। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। निशातगंज पांचवी गली निवासी एक मरीज संक्रमित मिला है। यहां पांच लोग संक्रमित हो चुके हैं। मरीज ने प्राइवेट पैथोलॉजी से जांच कराई है।

गोमती नगर में मरीजों की संख्या हुई नौ
गोमती नगर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 हो गई है। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार में चार मरीज पाए गए हैं। जबकि क्षेत्र में लगे उजरियांव में 6 जमाती भी पॉजिटिव पाए गए थे।
94 नमूने गोमती नगर के
सीएमओ कार्य़ालय के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि सोमवार को 94 ओर मंगलवार को 112 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। मंगलवार को लिए गए सैंपल में करीब 90 गोमतीनगर इलाके के ही हैं।
दो प्रवासी भी पॉजिटिव
पॉजिटिव पाए गए पांच मरीजों में 2 प्रवासी हैं। एक मुंबई का मूल निवासी है और सप्ताह भर पहले सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा खेड़ा निवासी दोस्त के साथ आया था। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।
दूसरा प्रवासी कैसरबाग का निवासी है और अहमदाबाद से लौटा है। वह क्वारंटीन में था। करीब 44 लोगों की जांच में इस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया।

112 लोगों के नमूने लिए गए
सोमवार व मंगलवार को लॉकडाउन के उल्लंघन के नौ केस दर्ज किए गए। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे ने बताया कि छह केस सोमवार को दर्ज हुए जबकि तीन एफआईआऱ मंगलवार को हुईं । 85 वाहनों का चालान व 79 वाहन सीज किए गए।
प्रवासी की मौत के मामले की जांच
बलरामपुर अस्पताल में मुंबई से लौटे नगराम के प्रवासी की मौत के मामले को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दबाने में जुटे हुए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद भी अभी तक किसी जिम्मेदार को नोटिस नहीं जारी किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, सीएमओ को सौंपी जांच रिपोर्ट में तीन चिकित्सा अधिकारियों को जिम्मेदार माना गया है। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि अभी रिपोर्ट देखी जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।