{"_id":"6a3d932a86cd7574e409332e","slug":"five-athletes-from-up-to-showcase-their-prowess-at-the-commonwealth-games-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1800670-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राष्ट्रमंडल खेलों में दिखेगा यूपी के पांच एथलीटों का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राष्ट्रमंडल खेलों में दिखेगा यूपी के पांच एथलीटों का दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग बाजपेईलखनऊ। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 23 जुलाई से दो अगस्त तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय एथलेटिक्स की 32 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई। इसमें यूपी के पांच एथलीट भी शामिल हैं। मेरठ की पारुल चौधरी (3000 मीटर स्टीपल चेज, पांच मीटर दौड़), अलीगढ़ के गुलवीर सिंह (पांच हजार मीटर, दस हजार मीटर दौड़), मेरठ की प्रियंका गोस्वामी (10 किमी वॉक), जौनपुर के रोहित यादव (जैवलिन थ्रो) और अलीगढ़ की नीरू पाठक (400 मीटर दौड़, 400 मीटर मिश्रित रिले रेस) चुनौती पेश करेंगे। इससे पहले वर्ष 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में यूपी के पांच एथलीटों को मौका मिला था। पेश है एक रिपोर्ट...
Iदोनों स्पर्धाओं में पदक के दावेदारI
मूल रूप से अलीगढ़ निवासी गुलवीर सिंह भी पारुल की तरह लंबी दूरी की रेस में दिग्गज खिलाड़ी हैं। वर्तमान में 5000 मीटर, 10000 मीटर और 3000 मीटर के राष्ट्रीय रिकाॅर्डधारी के नाम तमाम अंतरराष्ट्रीय सफलताएं हैं, जो उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों की 5000 मीटर और दस हजार मीटर दौड़ में पदक का बड़ा दावेदार बनाते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन में लगातार सुधार आया है, जो उन्हें अन्य एथलीटों से अलग बनाता है।
Iपहले प्रयास में पदक का लक्ष्यI
देश में लंबी दूरी की नंबर एक एथलीट मेरठ की पारुल चौधरी अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने जा रही है। उन्होंने फ्रांस में आयोजित इंटरनेशनल मीट की 5000 मीटर दौड़ में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर रजत पदक जीता था। पारुल वर्ष 2023 एशियन चैंपियनशिप की 3000 मीटर स्टीपल चेज स्पर्धा में स्वर्ण जीत चुकी हैं। ओलंपिक में खेलने वाली इस खिलाड़ी को राष्ट्रमंडल खेलों की दोेनों स्पर्धाओं में तगड़ा दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
Iबेहतर प्रदर्शन की आसI
बीते दिनों चीन में आयोजित 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अलीगढ़ की धाविका नीरू पाठक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया था। रेस में 53.23 सेकंड का समय निकालकर इस एथलीट ने राष्ट्रमंडल खेलों का क्वालिफाइंग मार्क भी पार कर लिया। पहले राष्ट्रमंडल खेलों में पदकों की होड़ में शामिल होना नीरू के लिए बड़ी चुनौती होगी।
Iइस बार पदक पर रहेगा निशानाI
उत्तर प्रदेश में जैविलन थ्रोअरों की लंबी कतार है। इसमें जौनपुर निवासी रोहित यादव भी शामिल हैं, जो 80 मीटर का मार्क पार कर चुके हैं। बीते ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के साथ देश के लिए खेलने वाले रोहित ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। बीते राष्ट्रमंडल खेलों में रोहित फाइनल में छठे स्थान पर फिसल गए थे। ऐसे में प्रदेश के युवा थ्रोअर से ग्लास्गो में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
Iपिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौतीI
देश में दस से लेकर 35 किमी में राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाने वाली प्रियंका गोस्वामी पर पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में किए प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती होगी। मेरठ की इस स्टार वॉकर ने वर्ष 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की 10 किमी पैदल चाल में रजत जीता था। दो बार ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रियंका की तैयारियां काफी अच्छी हैं। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में उनसे पदक का रंग बदलने की उम्मीद होगी।