फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five assistant passport officers were summoned for not following the court order

Lucknow News: अदालत का आदेश न मानने पर सहायक पासपोर्ट अधिकारी पांच को तलब

Sat, 26 Jul 2025 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Five assistant passport officers were summoned for not following the court order
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पासपोर्ट के मामले में अदालत का आदेश न मानकर नया आदेश देने वाले लखनऊ क्षेत्रीय पासपोर्ट दफ्तर के सहायक पासपोर्ट अधिकारी को पांच अगस्त को तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही दर्ज करने का आदेश क्यों न दिया जाए।
विज्ञापन




न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मनीष कुमार की खंडपीठ ने यह आदेश डाॅ. आभा किरण सिन्हा व डाॅ. मनोज सिन्हा की दो याचिकाओं पर दिया। इसमें कोर्ट के पहले दिए गए फैसले के बाद भी सहायक पासपोर्ट अधिकारी की ओर से पारित आदेश को चुनौती दी गई थी। याचियों के अधिवक्ता गौरव मेहरोत्रा का कहना था कि याचियों के पासपोर्ट मामले में एक अन्य याचिका पर अदालत ने 30 मई को फैसला दिया था, जिसकी सहायक पासपोर्ट अधिकारी ने अनदेखी कर विपरीत आदेश दे दिया, जो अदालती फैसले की अवमानना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed