फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five and half lakh poor get house in Uttar Pradesh.

यूपी: साढ़े पांच लाख गरीबों का अपने घर का सपना हुआ पूरा, मुख्यमंत्री योगी ने सौंपी चाबी

Wed, 01 Sep 2021 03:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Sep 2021 03:33 PM IST
सार

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बनाए गए 5.51 लाख आवासों की चाबी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को सौंप दी। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद भी किया।

विज्ञापन
Five and half lakh poor get house in Uttar Pradesh.
एक लाभार्थी को घर की चाबी सौंपते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के साढ़े पांच लाख गरीब परिवारों का अपने घर का सपना पूरा हो गया है। मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लाभार्थियों को घरों की चाबी सौंपी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कुछ लाभार्थियों को कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर बुलाकर उन्हें घर की चाबी सौंपी। उन्होंने कई लाभार्थियों से संवाद भी किया।
विज्ञापन


बता दें कि ये घर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बनाए गए थे। इन दोनों योजनाओं के तहत बनाए गए 5.51 लाख आवासों की कुल लागत 6637.72 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री योगी ने लाभार्थियों से बात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश के हर गरीब के पास अपना आवास हो। इस दिशा में तेजी से काम किया गया। यही कारण है कि यूपी में बीते चार वर्षों में 41 लाख 73 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अपना आवास मिला है।

योगी ने कहा कि जब नेतृत्व ईमानदार हो तो जनता को सीधे योजनाओं का लाभ मिलता है। नरेंद्र मोदी से पहले भी देश में कई प्रधानमंत्री हुए हैं लेकिन तब गरीबों को मुफ्त आवास की सुविधा नहीं मिल पाती थी। उन्होंने कहा कि देश का गांव, गरीब, किसान और महिला सरकार के एजेंडे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed