फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five and half lakh lights will be lit up in Ayodhya on Diwali.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले 5.51 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, फिर बनेगा इतिहास

Mon, 14 Oct 2019 11:53 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Oct 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
Five and half lakh lights will be lit up in Ayodhya on Diwali.
- फोटो : amar ujala

रामजन्म भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के सुप्रीम फैसले से पहले योगी सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव को यादगार बनाने की तैयारी की है। दीपोत्सव पर 24 अक्तूबर को अयोध्या में 5.51 लाख दीपक जलाकर सरकार अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी। धनतेरस से भैया दूज तक अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। पांच दिन तक रामनगरी दूधिया और सुनहरी रोशनी से जगमग रहेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के धार्मिक, सांस्कृतिक व पर्यटन विकास को सरकार के एजेंडे में प्रमुखता से रखा है। योगी ने 2017 में पहली बार दीपोत्सव का आयोजन कर न केवल देश, बल्कि दुनिया के लोगों का ध्यान अयोध्या की ओर आकर्षित किया था। इसके अगले साल 2018 में सरकार ने अयोध्या में 3 लाख 150 दीपक जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था। इस वर्ष दीपोत्सव के तहत धनतेरस पर 24 अक्तूबर को अयोध्या में 5.51 लाख दीपक जलाकर नया विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा।
विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस वर्ष दीपोत्सव पांच दिन तक चलेगा। धनतेरस (24 अक्तूबर) से भैया दूज (28 अक्तूबर) तक अयोध्या रोशनी और सजावट से जगमग रहेगी। इस दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच हजार से अधिक एलईडी लाइटें एक साथ जलेंगी तो पूरी अयोध्या दूधिया रोशनी से नहाएगी। मंदिरों, स्मारकों और सार्वजनिक स्थानों पर भी रोशनी और सजावट की जाएगी। फाउंटेन शो, डिजिटल आतिशबाजी, ड्रोन शो मुख्य आकर्षण होंगे।

...ताकि सरकारी न रहे आयोजन

प्रमुख सचिव जितेंद्र ने बताया कि दीपोत्सव में आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। वहां के ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्षों, पार्षदों और विधायकों के साथ बैठक की जाएगी।

अयोध्या के संत समाज के साथ अलग से बैठक कर कार्यक्रम में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक और सामाजिक संगठनों को भी आयोजन में शामिल किया जाएगा। सभी लोगों को स्वेच्छा से पांच दिन तक घरों में दीपक जलाने, घर के बाहर सजावट और रोशनी करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

असम से आएंगे मुखौटे
दीपोत्सव के दिन रामायण की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के लिए मुखौटे असम के माझुली से बनवाए गए हैं। ये मुखौटे दो-चार दिन में अयोध्या पहुंच जाएंगे।

16 से 25 तक चलेगा स्वच्छता अभियान

प्रमुख सचिव ने बताया कि अयोध्या में 16 से 25 अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों, धर्मशालाओं और आश्रमों के साथ मुख्य मार्गों की सफाई की जाएगी। अयोध्या को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में भी प्रयास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed