{"_id":"6a59463f42f692c51d0bcea6","slug":"five-accused-arrested-for-burglary-at-the-home-of-a-martyred-soldier-lucknow-news-c-13-lko1096-1831546-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बलिदान जवान के घर में चोरी करने के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बलिदान जवान के घर में चोरी करने के पांच आरोपी गिरफ्तार
Fri, 17 Jul 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरेापी व बरामद माल और कार।
तेलीबाग। पीजीआई के एकता नगर, साहू कॉलोनी स्थित शहीद जवान शैलेंद्र सिंह तोमर के घर चोरी करने के पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शहीद शैलेंद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा 11 जुलाई को गांव गई थीं। 14 जुलाई को लौटने पर उन्हें घर के ताले टूटे मिले। चोरों ने सोने-चांदी के जेवर, गैस सिलिंडर, चूल्हा, मिक्सी, प्रेस, बर्तन और जरूरी दस्तावेज चुराए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें कार सवार कुछ संदिग्ध नजर आए। बृहस्पतिवार को डलोना रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान पांच आरोपियों को पकड़ा गया। रायबरेली के शिवगढ़ दुनंद गढ़ निवासी शुभम कुमार, सनी कुमार व दिलीप कुमार, बछरावां सब्जी गांव निवासी गोविंद लाल और नितिन शामिल हैं। सभी आरोपी ऑटो व टैक्सी चलाते हैं।